फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi says she stands with her husband

मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे रॉबर्ट वाड्रा पर प्रियंका गांधी ने कहा- पति के साथ खड़ी हूं

Wed, 06 Feb 2019 06:14 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 06 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi says she stands with her husband
ईडी ऑफिस में रॉबर्ड वाड्रा और कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह अपने पति के साथ खड़ी हैं। महासचिव नियुक्त होने के बाद वह पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं। विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। यह पूछताछ ऐसे समय हुई जब हाल ही में उनकी पत्नी प्रियंका गांधी को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में रॉबर्ट के साथ थीं और उनके पीछे एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां थीं। उन्होंने वाड्रा को मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के सामने छोड़ा और वहां से फौरन अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हो गईं। इस कदम को लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद ही प्रियंका ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का पदभार संभाला। उन्हें 23 जनवरी को इस पद के लिए नामित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पति से ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं।” 

यह पहला मौका है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं। मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच से होकर वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर में दाखिल हुए। उनके वकीलों का एक दल पहले ही वहां पहुंच चुका था। पूछताछ के लिए जाने से पहले उन्होंने वहां हाजिरी रजिस्टर पर अपने दस्तखत किये। वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया और आरोप लगाया कि राजनीति को साधने के लिये उन्हें ‘‘परेशान’’ किया जा रहा है। 

वाड्रा से पूछताछ 

मालूम हो कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी बुधवार शाम चार बजे से वाड्रा से पूछताछ कर रही है। वाड्रा को अदालत ने पहले ही 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी है।

उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पूर्वी उत्तरप्रदेश की महासचिव का पदभार संभाला। प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए और प्रियंका गांधी जिंदाबाद व प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है के नारे लगाए।


इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। मालूम हो कि हाल में ही प्रियंका को महासचिव-प्रभारी(पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव -प्रभारी(पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed