{"_id":"5d8c7fdd8ebc3e93a45fccba","slug":"priyanka-gandhi-says-kamal-nath-to-punish-the-culprits-in-the-case-of-murder-of-sc-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बच्चों की हत्या के मामले में अपराधियों को कठोर सजा दिलवाएं कमलनाथ: प्रियंका गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दलित बच्चों की हत्या के मामले में अपराधियों को कठोर सजा दिलवाएं कमलनाथ: प्रियंका गांधी
Thu, 26 Sep 2019 02:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो अनुसूचित जाति के बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने की घटना की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने इस मार्मिक घटना पर कहा, ‘ एक मां होने के नाते इस घटना की क्रूरता और अमानवीयता से मुझे गहरा दुःख हुआ । इन बच्चों का क्या दोष था और इनकी मां पर क्या बीत रही होगी ? कमलनाथ जी से अनुरोध है कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी ऐसी हिंसक और निंदनीय घटनाएं न हों।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भावखेड़ी गांव में बुधवार की सुबह पंचायत भवन के सामने शौच करने पर दो व्यक्तियों ने दो अनुसूचित जाति के बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
सिरसोद पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एस धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना में दो ही व्यक्ति कथित तौर पर शामिल थे।