फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi said to the government why the country does not benefit from the low price of crude oil

पेट्रोल-डीजल: प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, बोली- कच्चे तेल की कम कीमत का फायदा देश को क्यों नहीं

Mon, 28 Jun 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Jun 2021 04:37 AM IST
सार

  • कांग्रेस महासचिव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर फिर पूछे सवाल
  • सरकार ने 7 सालों में पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 21.5 लाख करोड़ रुपये वसूले

विज्ञापन
Priyanka Gandhi said to the government why the country does not benefit from the low price of crude oil
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल के लगातार महंगे हो रहे दामों को लेकर सवाल पूछे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय जनता को दी जा रही राहत का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर फिर पूछे सवाल
प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तो भी देशवासियों को इसका फायदा क्यों नहीं दिया गया है? क्या 2014  से अब तक  टैक्स वसूली में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त जायज है। केंद्र सरकार ने 7 सालों में पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 21.5 लाख करोड़ रुपये वसूले हैं। लेकिन बदले में मध्य वर्ग, गरीब तबके और व्यापारी वर्ग को क्या मिला है? प्रियंका ने कहा, संकट काल में भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के रूप में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये वसूले गए।
विज्ञापन


बुरी आर्थिक स्थिति में देशवासियों को राहत देने के लिए इसमें से कितने खर्च हुए? सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स को देशवासियों को लूटने का जरिया क्यों बना रही है? प्रियंका ने कहा कि आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 2013 के मुकाबले बहुत कम हैं। लेकिन इस साल सरकार 50 से ज्यादा बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा चुकी है। देश के 135 जिलों में पेट्रोल की कीमतें शतक लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के मन की बात पर राहुल की तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साप्ताहिक कार्यक्रम मन की बात पर तंज कसा। राहुल ने पीएम से टीकाकरण बढ़ाने की मांग की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि काम की बात सिर्फ एक, टीके की कमी खत्म करो। बाकी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed