{"_id":"5c63a27dbdec2273910076e9","slug":"priyanka-gandhi-road-show-in-lucknow-50-mobile-phones-and-purse-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के पहले रोड शो पर चोरों का निशाना, 50 मोबाइल फोन और पर्स चोरी गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी के पहले रोड शो पर चोरों का निशाना, 50 मोबाइल फोन और पर्स चोरी गए
Wed, 13 Feb 2019 10:22 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अर्पना दुबे
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में रोड शो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को रोड शो के जरिए चुनावी अभियान की शुरुआत की। प्रियंका के पहले रोड शो में बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ी। रोड शो में लोगों के हुजूम के चलते प्रियंका को एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ में पार्टी मुख्यालय तक के 15 किलोमीटर के सफर को तय करने में 6 घंटे लगे। इसी भीड़ का पॉकेटमारों ने खूब फायदा उठाया।
बताया गया है कि प्रियंका के रोड शो में मोबाइल फोन और पर्स चोरी हो गए। रोड शो में पॉकेटमारी का पता तब लगा जब कार्यकर्ताओं ने भीड़ में एक मोबाइल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक पार्टी नेताओं सहित शहर के असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर के भी फोन इस भीड़ में चोरी हो गए। मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और यूपी पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है।
प्रियंका के लखनऊ के कार्यक्रम में एक बात गौर करने लायक रही कि कांग्रेस महासचिव के तौर पर पहला रोड शो करने के बाद भी उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया और न ही सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी की।
विज्ञापन
बताया गया है कि प्रियंका के रोड शो में मोबाइल फोन और पर्स चोरी हो गए। रोड शो में पॉकेटमारी का पता तब लगा जब कार्यकर्ताओं ने भीड़ में एक मोबाइल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
50 मोबाइल और पर्स चोरी
एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को बताया कि रैली में कम से कम 50 लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने उस संदिग्ध को छोड़ दिया, क्योंकि उसके पास से चोरी का एक भी मोबाइल या पर्स बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक पार्टी नेताओं सहित शहर के असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर के भी फोन इस भीड़ में चोरी हो गए। मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और यूपी पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है।
प्रियंका के लखनऊ के कार्यक्रम में एक बात गौर करने लायक रही कि कांग्रेस महासचिव के तौर पर पहला रोड शो करने के बाद भी उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया और न ही सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन