फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra Press Conference Today In Delhi, Women Empowerment, Ayodhya Dalit Land

प्रियंका का सरकार पर हमला: अयोध्या में मची है राम के नाम पर लूट, चंदा घोटाला के बाद अब हड़पी जा रही जमीन

Thu, 23 Dec 2021 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:46 PM IST
सार

Priyanka Gandhi PC: अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन खरीद की घोटाले को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे लेकर अब सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Press Conference Today In Delhi, Women Empowerment, Ayodhya Dalit Land
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के विश्वास को बेच दिया गया। महिलाओं के साथ धोखा किया गया है। महिलाओं को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। प्रियंका ने आगे कहा कि अयोध्या में दलितों की जमीन हड़पी गई है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग हर घर ने राम मंदिर ट्रस्ट को कुछ न कुछ दान दिया है। घर-घर जाकर प्रचार भी किया गया। यह भक्ति की बात है और इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दलितों की जमीन के टुकड़े, जिन्हें खरीदा नहीं जा सकता था, हड़प लिया गया। प्रियंका ने कहा कि जमीन के कुछ टुकड़े कम मूल्य के थे और ट्रस्ट को बहुत अधिक कीमत पर बेचे गए थे। इसका मतलब है कि चंदा के जरिए जो पैसा इकट्ठा हुआ है, उसमें घोटाला है। प्रियंका ने कहा कि माने तो एक तरह से राम के नाम पर लूट मचाई जा रही हो। प्रियंका गांधी ने जिला स्तर के अधिकारी को जांच दिए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिनट-मिनट में हुए घोटाले: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन 8 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेची गई, फिर उसी जमीन का दूसरा हिस्सा जो कि 12 हजार वर्ग मीटर का था उसे दो करोड़ रुपये में किसी रवि मोहन तिवारी को बेची गई। ये जमीन 19 मिनट बाद बेची गई तो जो 12 हजार वर्ग मीटर की दूसरी जमीन है, उसे रवि मोहन तिवारी 19 मिनट बाद खरीदते हैं। प्रियंका ने आगे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तिवारी ने जो जमीन खरीदी उसमें आरएसएस के नेता अनिल मिश्रा और राम मंदिर के ट्रस्टी गवाह हैं। उसमें दूसरे गवाह अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय हैं। पांच मिनट बाद रवि मोहन तिवारी उसी दो करोड़ की जमीन को 18.5 करोड़ में ट्रस्ट को बेच देते हैं। अगर ये घोटाला नहीं है, भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार कर रही मामले की जांच
बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर पर शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद अयोध्या में अधिकारियों-नेताओं व उनके रिश्तेदारों ने बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं। करोड़ों की ये जमीनें औने-पौने दाम पर खरीदी गई हैं। इसका खुलासा होने के बाद योगी सरकार ने मामले की जांच का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विशेष सचिव राजस्व को जांच सौंपी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed