फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi hit on bjp over nuns misbehavior in kerala

तंज: ननों से बदसलूकी पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं-भाजपा महिलाओं का नहीं करती सम्मान

Tue, 30 Mar 2021 06:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 06:25 PM IST
सार

  • केरल में चुनावी सभा के दौरान प्रियंका ने भाजपा पर कसा तंज
  • चुनाव के वक्त भाजपा को आती है महिला सुरक्षा की याद
  • चर्च और ट्रेन में ननों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला

विज्ञापन
Priyanka Gandhi hit on bjp over nuns misbehavior in kerala
प्रियंका गांधी - फोटो : social media

विस्तार

ननों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला केरल में चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल और ट्रेन में ननों के साथ कथित  दुर्व्यवहार के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस की जमकर आलोचना की। साथ ही कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की निंदा इसलिए की क्योंकि चुनाव सिर पर हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया- प्रियंका
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि चुनाव के समय के अलावा बाकी वक्त भाजपा यही कहती है कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, क्या काम करना चाहिए और कहां जाना चाहिए। “उनके मंत्री महिलाओं की जींस पर बयान देते हैं। उनके एक मंत्री कहते हैं कि महिला जब जिले से बाहर जाए तो उनका पुलिस में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान से साबित होता है कि  भाजपा महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती

विज्ञापन

कोल्लम जिले के करुणागापल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “यह चुनाव का समय है। इसलिए जब झांसी में ननों को ट्रेन से उतारा गया और उनके ही लोगों ने परेशान किया तब केंद्रीय मंत्री ने इसे गलत करार दिया था। जबकि बाकी समय वे इस तरह के बर्ताव को प्रोत्साहित करते हैं।”

 महिलाओं से बदसलूकी की किसने दी अनुमति
प्रियंका ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “भाजपा के लोगों को किसने अनुमति दी कि वे ट्रेन में महिलाओं को परेशान करें? किसने उन्हें यह अधिकार दिया कि ननों और उनके साथ की लड़कियों के कागज की जांच करें?” जबकि उनका धर्म पूछने की इजाजत किसने दी? क्या हम यह मानकर चले कि हमारे देश की महिलाओं को ट्रेन में यात्रा के दौरान परेशान किया जाएगा।  जब भाजपा और आरएसएस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खोखले बयान देते हैं तो वह झूठा ही होता है क्योंकि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। 
विज्ञापन

6 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव
सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पीड़ित ननों से फोन पर बात की थी और उन्होंने बताया कि वे चिंतित हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें (ननों) ट्रेन से उतारा गया, वे डरी हुई थीं और उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं था। बता दें कि केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य क्षेत्रीय दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।  पीएम मोदी भी केरल में चुनावी सभा को संबोधित करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed