अर्नब गोस्वामी व्हाट्सएप चैट मामला: प्रियंका गांधी ने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'रिपब्लिक टीवी' के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की कथित व्हाट्सएप बातचीत को लेकर बुधवार को कहा कि राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए।
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है 'हमें फायदा होगा'। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए। यह बहुत गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।'
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा, 'एक तरफ ये सरकार (केंद्र सरकार) किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है। जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर कायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है।'
देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है ‘हमें फायदा होगा’। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए।यह बहुत गम्भीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।... 1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 20, 2021