फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Congress Central Government Narendra Modi Chronoloy of Government

अमित शाह के 'क्रोनोलोजी' वाले बयान पर प्रियंका का ट्वीट, यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा

Fri, 27 Dec 2019 12:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 27 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Congress Central Government Narendra Modi Chronoloy of Government
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ने एक ट्वीट करके मोदी सरकार की 'क्रोनोलोजी' (कालक्रम) समझाई है। उन्होंने कहा कि पहले वो आपसे नौकरियां का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे, फिर वो आपको 'फूल' (बेवकूफ) बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियंका गांधी ने अमित शाह के उस बयान को लेकर ट्वीट किया है जिसमें वह कह रहे थे कि पहले आप 'क्रोनोलोजी' समझिए। शाह ने कहा था कि पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आएगा, इसके बाद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कई बिंदुओं में ट्वीट कर कहा, 'पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे। फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे। फिर वो आपको 'फूल' (बेवकूफ) बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।'


मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में गृह मंत्री ने एनआरसी को लेकर दिए गए पुराने बयानों और प्रधानमंत्री मोदी के हालिया बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है। उन्होंने कहा, 'पूरे देश में एनआरसी को लागू करना अभी विचार में भी नहीं है इसलिए इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने ठीक कहा है कि पूरे देश में एनआरसी लागू करने के मुद्दे पर न तो कैबिनेट में चर्चा हुई है और न ही संसद में पेश किए नागरिकता संशोधन बिल में ही इसका जिक्र है।'

'आप क्रोनोलॉजी समझ लीजिए'
पीएम के इस बयान के बाद गृह मंत्री शाह के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे । जिसमें शाह कहते हैं, 'आप क्रोनोलॉजी समझ लीजिए। पहले कैब (अब सीएए) आने जा रहा है, कैब आने के बाद एनआरसी आएगा और यह सिर्फ बंगाल के लिए नहीं आएगा, पूरे देश के लिए आएगा।' शाह के ये वीडियो अप्रैल, मई 2019 के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed