{"_id":"6721053427b91200bc05b96a","slug":"priyanka-gandhi-attacked-the-centre-said-budget-was-not-given-for-the-rehabilitation-of-wayanad-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- भूस्खलन के बाद वायनाड के पुनर्वास के लिए नहीं दिया बजट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- भूस्खलन के बाद वायनाड के पुनर्वास के लिए नहीं दिया बजट
Tue, 29 Oct 2024 09:24 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:24 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड आए और यहां पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिले और हर तरह की मदद का वादा किया। इसके कई महीने बाद भी केंद्र सरकार ने आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कोई धनराशि नहीं दी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित वायनाड के पुनर्वास के लिए न देने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह रुख लोगों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की कमी को दिखाता है। केंद्र सरकार की 10 साल के शासन के दौरान बनाई गईं नीतियों से यह स्पष्ट है।
वायनाड में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी समेत अन्य नीतियों से केवल उनके पांच-छह व्यापारी मित्रों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड आए और यहां पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिले और हर तरह की मदद का वादा किया। इसके कई महीने बाद भी केंद्र सरकार ने आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कोई धनराशि नहीं दी। केंद्र सरकार की किसानों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।
बड़े घरानों को हो रहा जमीन का आवंटन
प्रियंका गांधी ने कहा कि देशभर में आदिवासी समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। सरकार जनता की जरूरतों को पूरा करने के बजाय बड़े कारपोरेट्स को जमीन का आवंटन कर रही है। मोदी सरकार ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक क्षेत्रों की भी उपेक्षा की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार भारत के लोगों का अनादर कर रही है। आज देश की राजनीति में केवल सत्ता मायने रखती है। यहां लोग मायने नहीं रखते। ऐसी सत्ता को बदलने की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में मणिपुर हिंसा का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
मेरा परिवार वायनाड के लोगों का ऋणी
प्रियंका गांधी ने कहा कि वह और उनका परिवार वायनाड के लोगों का ऋणी है। वायनाड के लोगों ने उनके भाई का ऐसे वक्त में साथ दिया जब उनकी छवि खराब करने का अभियान चलाया जा रहा था। वायनाड के लोगों और राहुल गांधी के बीच प्यार, विश्वास और वफादारी का बंधन है। वायनाड राहुल के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। जब उन्हें निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना पड़ा तो उन्हें बहुत दुख हुआ। प्रियंका गांधी ने लोगों से वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में नहीं है, लेकिन वह संसद में वायनाड की समस्याओं को उठाएंगीं।
वायनाड की प्रगति के लिए समर्पित
प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि वायनाड हमेशा हमारे मूल्य सामाजिक सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता और न्याय के लिए खड़ा रहा है। यह मूल्य हमारे संविधान को प्रिय हैं। मैं इन आदर्शों को बनाए रखने और वायनाड की प्रगति और भलाई के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित करने का वादा करती हूं। वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन