फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi asks question in lok sabha Union minister gave reply news in hindi

Lok Sabha: संसद में हंगामे के बीच प्रियंका ने पूछा सवाल, मंत्री ने दिया यह जवाब; क्यों उठा फलस्तीन का मुद्दा?

Mon, 16 Dec 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Dec 2024 03:23 PM IST
सार

शनिवार को प्रियंका गांधी और केरल के अन्य सांसदों ने वायनाड भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने इसके लिए संसद में प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi asks question in lok sabha Union minister gave reply news in hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से जारी है। इस बार अभी तक का सत्र काफी ज्यादा हंगामेदार रहा। आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी फलस्तीन के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए एक थैला लेकर संसद पहुंची। इस थैले में फलस्तीन लिखा था। संसद की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सवाल पूछा। उनका सवाल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में इंसान और जानवरों के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर था। उन्होंने बताया कि एक साल में जानवरों के हमले में 90 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि जानवरों के हमले में प्रभावित होने वाले किसानों और आम लोगों के लिए मुआवजा का क्या इंतजाम है? उनके इस सवाल पर केंद्रीय मंत्र ने जवाब दिया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी के सवाल का दिया जवाब
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "वायनाड के तीन तालुका क्षेत्रों में मैं खुद भी गया था। हम लोगों ने पूरी टीम बनाई गई थी। प्रशासन और वन विभाग के साथ मिलकर काम किया गया। यह जो कॉन्स्टेंसी क्षेत्र है, वह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक का बड़ा इलाका है, इसके तहत ही ये कॉन्स्टेंसी आती है। हमारी सरकार के द्वारा जो कार्य कराए गए, उसकी कॉपी मैं आपको उपलब्ध करा दूंगा।"
विज्ञापन


वायनाड भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग
इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी और केरल के अन्य सांसदों ने वायनाड भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने इसके लिए संसद में प्रदर्शन भी किया। संसद भवन के मकर द्वार के पास प्रियंका गांधी अन्य सांसदों के साथ वायनाड के साथ भेदभाव बंद करो, के नारे भी लगाए। इस दौरान वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "सरकार वायनाड को विशेष पैकेज देने से इनकार कर रही है। हमने गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया और प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी। हिमाचल प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। वे भी केंद्र से मदद की मांग कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से केंद्र सरकार पीड़ितो को उनकी उचित सहायता से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा, "भारत के नागरिक होने के नाते सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं को लेकर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।"


प्रियंका गांधी ने फलस्तीन के प्रति समर्थन दिखाया
फलस्तीन के प्रति समर्थन दिखाने के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को एक थैला लेकर संसद पहुंची। थैले में फलस्तीन लिखा था। कांग्रेस सांसद गाजा में इस्राइल की कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं। नई दिल्ली में फलस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराजेग अबू जजेर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी को वायनाड उपचुनाव में जीत पर बधाई दी थी। इस साल जून के महीने में प्रियंका गांधी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। उन्होंने नेतन्याहू पर गाजा के लोगों पर बर्बरता का आरोप लगाया था। प्रियंका गांधी ने लोकसभा में कहा कि सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा पड़ोसी देश के सामने उठाना चाहिए। उन्होंने पीड़ितों के लिए सरकार से समर्थन मांगा। 



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed