फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi accuses BJP of 'divide and rule'; asks people to say 'hate, inflation should quit India'

Politics: प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया 'फूट डालो-राज करो' की राजनीति करने का आरोप; लोगों से कही यह अपील

Wed, 09 Aug 2023 07:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Aug 2023 07:50 PM IST
सार

Politics: 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भाजपा पर 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया और लोगों से यह आग्रह किया कि वह नफरत, महंगाई और बेरोजगारी भारत छोड़ो आंदोलन अपनाएं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi accuses BJP of 'divide and rule'; asks people to say 'hate, inflation should quit India'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भाजपा पर 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया और लोगों से यह आग्रह किया कि वह नफरत, महंगाई और बेरोजगारी भारत छोड़ो आंदोलन अपनाएं। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, '(महात्मा) गांधी जी के आह्वान पर पूरे भारत ने एक स्वर में कहा था कि अत्याचारी शासन भारत छोड़ो। याद रखिए, भारत छोड़ो आंदोलन के समय आज सत्ता में बैठी पार्टी के नेताओं ने लोगों से इस आंदोलन में हिस्सा नहीं लेने की अपील की है।'कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी 'फूट डालो और राज करो' की नीति आज भी जारी है और 'हमारी एकता उन पर हावी है'। उन्होंने आगे कहा, 'आइए हम सब मिलकर कहें, नफरत भारत छोड़ो, महंगाई भारत छोड़ो और बेरोजगारी भारत छोड़ो। जय हिंद, जय भारत।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदायों के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'श्री बिरसा मुंडा, श्री सिद्धू कान्हू, श्री टंट्या भील, श्री कोमाराम भीम, रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आदिवासी हितों और जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और इन अधिकारों को मजबूत करने के लिए हमेशा काम करती रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed