फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On-site 'registration: now vaccines will be available at the preferred center, vaccination will also be done in private hospitals

भारत में टीकाकरण : अब पसंदीदा केंद्र पर वैक्सीन लगवा सकेंगे, निजी अस्पतालों में भी होगा टीकाकरण

Fri, 26 Feb 2021 04:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
On-site 'registration: now vaccines will be available at the preferred center, vaccination will also be done in private hospitals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

देश के 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों यानी बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का एक मार्च से कोविड-19 टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन्हें ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे और टीका लगवा सकेंगे। निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


टीका लगवाने के 15 दिन बाद हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार में बीते 24 घंटे में एक 41 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि उक्त शख्स की मौत हृदयाघात की वजह से हुई है और उसे करीब 15 दिन पहले टीका लगाया गया था।
विज्ञापन


को-विन 2.0 पोर्टल व आरोग्य एप से भी पंजीयन
टीके के लाभार्थी को-विन 2.0 पोर्टल डाउनलोड कर और आरोग्य सेतु आदि मोबाइल एप के जरिए पहले भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि लाभार्थी अपनी पसंद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) को चुन सकते हैं और टीका लगवाने के लिए अपना समय निर्धारित करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी में निशुल्क व निजी में शुल्क लगेगा
मंत्रालय ने कहा कि वहीं, दूसरी विशेषता यह है कि निजी क्षेत्र के अस्पताल भी टीकाकरण केंद्रों के तौर पर शामिल किए जाएंगे, जिससे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी। सरकारी टीकाकरण केंद्रों में टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। वहीं, टीकाकरण केंद्र के रूप में निर्धारित निजी स्वास्थ्य संस्थानों में टीका लगवाने वालों को पहले से तय शुल्क का भुगतान करना होगा।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एमडी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के साथ यह सूचना साझा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में टीका प्रशासन (को-विन) पर उच्चाधिकार समूह के अध्यक्ष और कोविड-19 पर टीका प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के सदस्य डॉ. आर एस शर्मा भी शामिल हुए। कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 

आयु समूह के आधार पर टीकाकरण से होगा विस्तार
मंत्रालय ने कहा कि आयु समूह के आधार पर टीकाकरण का नया चरण देश में टीकाकरण अभियान को कई गुना विस्तारित कर देगा। इस चरण की एक खास विशेषता यह है कि टीकाकरण के मौजूदा चरण में जो स्वास्थ्यकर्मी या अग्रिम मोर्चे के कर्मी छूट गए हैं, वे भी अपनी पसंद का टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं। 

पंजीयन के लिए यह करना होगा
मंत्रालय ने कहा है कि सभी लाभार्थियों को अपना एक तस्वीर युक्त पहचान पत्र - आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि लेकर टीकाकरण केंद्र जाना होगा। वहीं, किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र का लाभार्थी होने की स्थिति में बीमारी से संबद्ध प्रमाणपत्र भी लाना होगा, जिस पर पंजीकृत चिकित्सक के हस्ताक्षर हों।


पांच राज्यों में सबसे ज्यादा टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक व महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए। बीते 24 घंटे में वैक्सीन लगाने के बाद किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed