फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private Hospital deliver unnecessary Caesarean for the sake of money

पैसों की खातिर गैरजरूरी सीजेरियन प्रसव करा रहे निजी अस्पताल : अध्ययन

Mon, 03 Dec 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Mon, 03 Dec 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
Private Hospital deliver unnecessary Caesarean for the sake of money
private hospital
निजी अस्पताल पैसे की खातिर सामान्य प्रसव की जगह सीजेरियन डिलीवरी कराने पर जोर देते हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के अध्ययन के मुताबिक, देश में निजी अस्पतालों ने एक साल में 70 लाख में 9 लाख से ज्यादा अनियोजित सीजेरियन डिलीवरी कीं, जिन्हें रोका जा सकता था। इससे न सिर्फ लोगों की जेब पर बोझ पड़ा, बल्कि नवजात में देरी से स्तनपान करना, जन्म के समय कम वजन और सांस संबंधी दिक्कतें भी होती हैं। 
विज्ञापन

‘टू मच केयर? प्राइवेट हेल्थ केयर सेक्टर एंड सर्जिकल इंटरवेंशन ड्यूरिंग चाइल्डबर्थ इन इंडिया’ शीर्षक के अध्ययन में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में प्रसव के लिए भर्ती होने वाली 13.5 से 14 फीसदी महिलाओं को अनियोजित सीजेरियन डिलीवरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। यह आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस) के चौथे चरण पर आधारित हैं। इनके अनुसार 2015-16 में निजी अस्पतालों में 40.9 फीसदी बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ, जबकि सरकारी अस्पतालों यह आंकड़ा महज 11.9 फीसदी रहा। अध्ययन में कहा गया है कि निजी अस्पताल मुख्य रूप से वित्तीय लाभ लेने के लिए ऐसा करते हैं। हालांकि, इसके एवज में वे मरीज के प्रति ज्यादा उत्तरदायी रवैया अपनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरजरूरी ऑपरेशन से मां-बच्चे को खतरा 
आईआईएम फैकल्टी मेंबर अंबरीश डोंगरे और डॉक्टरेट छात्र मितुल सुराना ने कहा कि जरूरी होने पर जहां सीजेरियन प्रसव से मातृ और प्रसवपूर्व मृत्युदर समेत कई बीमारियों को रोकता है। गैरजरूरी होने पर यह मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर असर डालता है। सरकार को गैरजरूरी प्रसव के मामलों में कमी लाने के लिए सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करना होगा। 

नंबर गेम 
10,814 रुपये का औसत खर्च आता है सामान्य प्रसव में निजी अस्पतालों में 
23,978 रुपये औसत वसूले जाते हैं सीजेरियन प्रसव में 
(आंकड़े: एनएफएचएस के अनुसार) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed