फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prince william and kate middleton will come today to see taj mahal

दीदार ए ताज के लिए आज आएगा शाही जोड़ा, कड़ी सुरक्षा

Sat, 16 Apr 2016 04:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 16 Apr 2016 04:52 AM IST
सार

  • प्रिंस के इस्तकबाल को एयरपोर्ट से ताजमहल तक लगाए होर्डिंग्स
  • शाही जोड़े की सुरक्षा में स्वाट के कमांडो भी लगेंगे
  • ड्यूक-डचेज आफ कैंब्रिज के लिए इंडियन और कांटीनेंटल फूड

विज्ञापन
prince william and kate middleton will come today to see taj mahal
प्रिंस विलियम पत्नी केट के साथ - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली

विस्तार

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ शनिवार अपराह्न ताजमहल देखने आएंगे। उनके स्वागत के लिए भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न आ रहे हों, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर शिल्पग्राम और ताजमहल तक सड़क के दोनों किनारे स्वागत वाले होर्डिंग लगवाए हैं।
विज्ञापन


प्रिंस विलियम दोपहर डेढ़ बजे भूटान से सीधे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे और अपराह्न 3:30 बजे के बाद ताजमहल पहुंचेंगे। वह ताजमहल में करीब 105 मिनट बिताएंगे। होटल अमर विलास में डिनर के बाद रात 11 बजे आगरा से चले जाएंगे।
विज्ञापन


ताजमहल में धुलाई-सफाई अभियान
ताजमहल के अंदर एएसआई ने विशेष सफाई अभियान चलाया। मुख्य गुंबद, शीशमहल और कब्रों के  चारों ओर बनी संगमरमरी जालियों की धुलाई कर सफाई की गई। सीढ़ियों पर सफेद पेंट और रैंप पर वुडन फिनिश पेंट किया गया। वहीं, सेंट्रल टैंक पर डायना सीट की प्वाइंटिंग और धुलाई की गई। इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल पूर्वी गेट तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी तो वहीं, अमर विलास होटल से ताज तक होटल के कर्मचारी सफाई में जुटे। जेसीबी मशीन से मिट्टी के ढेर हटवाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलवेट शू कवर और डिस्पेंसर का विकल्प
आगरा। ताजमहल की मुख्य गुंबद पर जाने के लिए प्रिंस विलियम के लिए वेलवेट के शू कवर और डिस्पेंसर दोनों ही रखे जाएंगे। वेलवेट शू कवर उन्हें कर्मचारी पहनाएंगे, जबकि डिस्पेंसर से वह खुद ही शू कवर ले सकेंगे। वह क्या पहनेंगे, यह विकल्प उन्हीं पर छोड़ा गया है। हालांकि 1992 में आईं उनकी मां डायना नंगे पांव ही शाहजहां-मुमताज की कब्र तक गई थीं। एएसआई ने दिल्ली मुख्यालय के अधीक्षण पुरातत्वविद् अतुल भार्गव को प्रिंस के स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी के लिए आगरा भेजा है।

धूप से बचाने को दो बड़ी छाते 
इन दिनों तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने के कारण लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। ऐसे में एएसआई ने दो बड़े छाते मेहमानों के लिए रखवाए हैं, जो पूर्वी गेट पर बैटरी बस से उतरने के बाद से लेकर ताजमहल मुख्य गुंबद तक रहेंगे। 

ब्रिटिश एडवांस टीम ने प्रशासन संग की बैठक
ब्रिटिश अधिकारियों की एडवांस टीम ने दोपहर में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों संग कई बार बैठक की। उन्होंने एयरपोर्ट से ताज तक के रूट को देखा और ताजमहल के अंदर सेंट्रल टैंक तथा वाटर चैनल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमर विलास होटल में कोहिनूर सुइट तथा डायनिंग हॉल के साथ छत पर घूमकर सुरक्षा के निर्देश दिए।

अंगूरी रसमलाई, केसरी फिरनी का स्वाद लेंगे प्रिंस

prince william and kate middleton will come today to see taj mahal
Britains Prince William and his wife Catherine - फोटो : Reuters
ब्रिटेन का शाही जोड़ा एक सप्ताह की भारत यात्रा पर आया तो हिंदुस्तान की संस्कृति, सभ्यता को जी भर के जिया। कभी डोसा बनाया तो कभी क्रिकेट खेला। हिंदुस्तानी व्यंजनों का स्वाद लिया। ऐसी ही होगी उनकी आगरा यात्रा।

ड्यूक और डचेज आफ कैंब्रिज ताजमहल देखने के बाद डिनर में दही कबाब, अमृतसरी पनीर टिक्का, अंजीर के कोफ्ते, रोगनजोश, तंदूरी चिकन का स्वाद ले सकते हैं तो वहीं अंगूरी रसमलाई और केसरी फिरनी से मुंह मीठा भी करेंगे। होटल ओबेरॉय अमर विलास के बैलेव्यू रेस्टोरेंट में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के लिए इंडियन और कांटीनेंटल खाना तैयार कराया जाएगा। कैंडल लाइट डिनर के लिए इस्फाहन रेस्टोरेंट को रिजर्व में रखा गया है।

प्रिंस के डिनर मेन्यू में होगा ये
नौ तरह के सलाद, पांच तरह के सूप के साथ डिनर मेन्यू में अमृतसरी पनीर टिक्का, दही के कबाब, सरसों मक्की, कोंकण फ्राइड फिश, तंदूरी चिकन, मालाबार वेजिटेबल, अंजीर के कोफ्ते, पनीर टिक्का, रोगनजोश, बैंगन का भर्ता, मुर्ग प्याजा के साथ कांटीनेंटल में ग्रीन थाई करी, आस्ट्रेलियन पोर्क बैले, ग्रिल्ड न्यूजीलैंड लैंब रैक, डक लेग कान्फिट, ग्रिल्ड कार्न फेड चिकन, हिमालयन ट्राट, पैन फ्राइड, माल्टाग्लाटी लैंब, पोटेटो एंड लीक टोर्टेली, पछेरी और आर्किट को रखा गया है। पराठा, रुमाली रोटी, बटर नान के साथ चार तरह की रोटी और ब्रेड होगी, वहीं मुंह मीठा करने को अंगूरी रसमलाई, गुलाब जामुन, केसर पिस्ता कुल्फी और केसरी फिरनी मेन्यू में शामिल की गई है।

'प्रिंस के डिनर के लिए खास फरमाइश नहीं की गई है। मैन्यू के मुताबिक जो भी रॉयल कपल आर्डर करेंगे, हमारे एक्सपर्ट शेफ वह सब उपलब्ध कराएंगे।'
-अभिषेक पंसीकर, महाप्रबंधक, ओबेरॉय अमर विलास

खेरिया से ताज तक तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

prince william and kate middleton will come today to see taj mahal
ताजमहल - फोटो : getty
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को फ्लीट की रिहर्सल की। ताज के सभी गेटों पर राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शाही जोड़े के साथ भी पुलिस का एक राजपत्रित अधिकारी रहेगा। आस-पास की छतों पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल के रास्ते तक भी पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगभग 350 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। 50 से 100 पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। ताजमहल की सुरक्षा में रहने वाली सीआईएसएफ की टीम भी होगी। पूरे ताजगंज में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल अमर विलास में शुक्रवार को ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यहां शाही जोड़ा विश्राम करेगा।

'प्रिंस विलियम और केट की ताज विजिट के लिए पुख्ता सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।'
- डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed