फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prince harry taken drugs while serving in raf skip drug test claim in spare

Prince Harry: रॉयल एयर फोर्स में तैनाती के दौरान प्रिंस हैरी ने ली थी ड्रग्स? आत्मकथा में चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 07 Jan 2023 07:00 PM IST
लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 07 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

Prince Harry:  प्रिंस हैरी की आगामी किताब स्पेयर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि सेना में तैनाती के दौरान एक बार प्रिंस हैरी ने ड्रग्स टेस्ट में छूट मांगी थी और उन्हें मिल भी गई थी। 

विज्ञापन
prince harry taken drugs while serving in raf skip drug test claim in spare
प्रिंस हैरी - फोटो : ani

विस्तार

प्रिंस हैरी की आत्मकथा 'स्पेयर' (Spare) जल्द ही बाजार में आने वाली है लेकिन उससे पहले ही इसके स्पेनिश भाषा के कुछ अंश लीक हो गए हैं। लीक अंश में कई ऐसी बातें हैं, जिसके चलते प्रिंस हैरी (Prince Harry) की यह आत्मकथा सुर्खियों में आ गई है। ताजा खुलासे में पता चला है कि ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स में तैनाती के दौरान प्रिंस हैरी ने ड्रग्स टेस्ट (Drugs Test) के लिए सैंपल नहीं दिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि उस वक्त प्रिंस हैरी ने ड्रग्स ली थी और जांच से बचने के लिए ही उन्होंने अपना सैंपल नहीं दिया था! 
विज्ञापन


घटना साल 2011 की है। उस वक्त प्रिंस हैरी सेना में प्रशिक्षण ले रहे थे और ब्रिटेन में स्थित अपाचे हेलीकॉप्टर बेस पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक बेस पर मौजूद जवानों का ड्रग्स टेस्ट लिया जाने लगा। सभी कैडेट्स, जूनियर और सीनियर जवानों ने अपने अपने यूरिन सैंपल जांच के लिए दिए लेकिन प्रिंस हैरी ने महल का कोई जरूरी काम बताते हुए घर जाने के लिए ड्रग्स टेस्ट से छूट मांगी। हैरानी की बात ये है कि उन्हें यह छूट मिल भी गई और वह बिना सैंपल दिए अपनी कार में सवार होकर लंदन आ गए। 
विज्ञापन


तत्कालीन स्कवाड्रन सार्जेंट मेजर मार्क ओ विल्सन, जो कि उस वक्त रॉयल एयर फोर्स में स्कवाड्रन के अनुशासन इंचार्ज थे। उन्होंने भी प्रिंस हैरी को इस तरह ड्रग्स टेस्ट में छूट मिलने पर हैरानी जताई। प्रिंस हैरी के इस तरह अचानक घर वापस जाने पर इसलिए भी हैरानी जताई गई क्योंकि वह कुछ समय पहले ही अपने भाई प्रिंस विलियम के शादी समारोह में शामिल होकर बेस पर लौटे थे। उल्लेखनीय है कि प्रिंस हैरी ने कोकीन समेत कई नशे करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपाचे ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही प्रिंस हैरी की तैनाती अफगानिस्तान में की गई थी। अपनी आत्मकथा स्पेयर में प्रिंस हैरी ने यह दावा भी किया कि उन्होंने अफगानिस्तान में 25 तालिबानी सैनिकों को मारा था। हालांकि उनके इस दावे की ब्रिटेन में ही आलोचना शुरू हो गई है। कई मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने इस खुलासे के लिए प्रिंस हैरी की आलोचना की है। तालिबान ने भी प्रिंस हैरी के इस दावे की आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed