ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका, लंगर के लिए सेंकी रोटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स भारत में अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेकने के साथ लंगर की सेवा भी की। इस मौके पर चार्ल्स ने सिखों के गुरु हरिकृष्ण साहिब से संबंधित कई तरह की जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से हासिल की। गुरुद्वारा बंगला साहिब के इतिहास से भी वह भली-भांति अवगत हुए।
संगत की मौजूदगी में उन्होंने लंगर तैयार करने, बांटने और रोटियां सेंकते दिखे। बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे प्रिंस चार्ल्स ने संगत के बीच कहा कि गुरु नानक देव का फलसफा सारी पूरी दुनिया में फैला है। सिखों को एक बहादुर कौम के रूप में जाना जाता है।
Prince of Wales - Prince Charles at the Gurudwara Bangla Sahib in New Delhi. He is on a three-day visit to India. pic.twitter.com/OZNEhZpfvo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 13, 2019
उन्होंने कहा कि जिस देश में सिख गए है वहां की तरक्की व खुशहाली के लिए काम करते है। प्रबंधक कमेटी की तरफ से उन्हें किरपान भेंट किया जा रहा था तो उन्होंने इससे जुड़े कई सवाल सिख संगत से पूछे। उन्हें बताया गया कि किरपान गुरु हर गोबिंद साहिब की दी गई बख्शिश है। यह मीरी और पीरी के सिद्धांत का प्रतीक है। इस जानकारी से अवगत हुए प्रिंस चार्ल्स ने अपने देश में भी इस परंपरा को जारी रखने की उम्मीद जाहिर की।
Delhi: The Prince of Wales-Prince Charles laid wreath at Delhi War Cemetery today. He is on a three-day visit to India. pic.twitter.com/vOaQJDN1e0
— ANI (@ANI) November 13, 2019
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि प्रिंस गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक हुए। उनके साथ भाई महिंद्र सिंह यूके वाले समेत कई लोग मौजूद थे। प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका, कुलवंत सिंह बाठ, परमजीत सिंह चंडोक ने प्रिंस को सिरोपा भेंट किया।