फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister wrote a letter to all CMs explaining note ban

नोटबंदी के बाद PM ने सभी CM को लिखी थी चिट्ठी, दिए थे आवश्यक निर्देश

Thu, 17 Nov 2016 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister wrote a letter to all CMs explaining note ban
मोदी - फोटो : self
500 और 1000 के पुराने नोट बदले जाने के निर्देश के बाद से पूरे देश में हलचल है। जहां लोग कैश को लेकर परेशान हैं, वहीं राजनीतिक दल भी इसपर अपना पक्ष रख रहे हैं। 
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी और नोटबंदी की वजह बताई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस चिट्ठी में बैंकों को मदद करने के साथ-साथ शवदाह गृह-कब्रगाह, अस्पताल और दूध की दुकानों पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सभी राज्यों की राजधानियों में तैनात रेजिडेंट कमिश्नरों के दफ्तर को 8 नवंबर को देर रात तक खुले रखने के निर्देश दिए गए थे। उस रात प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई चिट्ठी में आरबीआई, बैंकों और पोस्ट ऑफिसों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिट्ठी का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने लिखा था कि नोटबंदी को लागू करने में राज्य सरकारों का अहम रोल है। उस कदम को भ्रष्टाचार, काला धन, नकली नोटों और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का हिस्सा बताया। उन्होंने इस प्रयास में राज्य सरकारों का समर्थन मांगा था।

वित्त मंत्रालय में बना है स्पेशल कंट्रोल रूम

Prime Minister wrote a letter to all CMs explaining note ban
शशिकांत दास, आर्थिक मामलों के सचिव - फोटो : ANI
चिट्ठी में ही मुख्यमंत्रियों को वित्त सचिव शक्तिकांत दास के संपर्क में रहने को कहा गया था। इसमें यह भी बताया गया था कि सभी राज्यों की मदद के लिए वित्त मंत्रालय में एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 25 नवंबर तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम करेगा।

खबरों के मुताबिक, निर्देश दिए गए थे कि सभी राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नर यह चिट्टी मुख्यमंत्री के दफ्तर में रात 11 बजे से पहले तक उपलब्ध करा दें। वहीं, कई राज्य के प्रतिनिधियों ने इस चिट्ठी के मिलने की पुष्टि भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed