फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister will inaugurate Kevadia railway station on 16 January

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को करेंगे केवड़िया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Thu, 07 Jan 2021 11:30 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate Kevadia railway station on 16 January
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को नर्मदा जिले में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट नवनिर्मित केवड़िया रेलवे स्टेशन और वडोदरा को केवड़िया से जोड़ने वाली रेलवे लाइन का डिजिटल उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रूपाणी ने नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा कस्बे में संवाददाताओं को बताया कि उसके दो दिनों बाद प्रधानमंत्री नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गुजरात में दो मेट्रो रेल सेवाओं की आधारशिला भी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 16 जनवरी को नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये केवड़िया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वह उसी दिन वडोदरा-केवड़िया रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह 18 जनवरी को अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ने वाली और जीआईएफटी सिटी के दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वह सूरत शहर के लिये भी आगामी मेट्रो रेल परियोजना के लिये डिजिटल आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिसंबर 2018 में केवड़िया का दौरा किया था और उस दौरान रेलवे स्टेशन के लिए आधारशिला रखी थी। केवड़िया रेलवे स्टेशन 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पांच किलोमीटर की दूरी पर है और इसका मकसद यहां आने वाले पर्यटकों को सीधे रेल संपर्क उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed