फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi will visit serum institute on 28 november corona vaccine update

शनिवार को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट जाएंगे पीएम मोदी, वैक्सीन की तैयारी का लेंगे जायजा

Thu, 26 Nov 2020 01:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 26 Nov 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi will visit serum institute on 28 november corona vaccine update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

दुनिया में कोरोना महामारी फैले आए एक साल पूरा होने वाला है और अब इसके खात्मे के लिए वैक्सीन भी तैयार होने लगी है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट भी कोविशील्ड के उत्पादन में और तेजी लाने वाला है। उसकी इसी तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर यानी शनिवार को पुणे पहुंचेंगे। 

विज्ञापन



पुणे के डिविजनल कमिश्नर ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नामक कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कर रहा है। वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने दूसरे देशों में इसके तीसरे चरण का ट्रायल खत्म कर दिया है। उसने अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी अप्रूवल के लिए ब्रिटेन की अथॉरिटी के पास प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोई एलान करेंगे प्रधानमंत्री
सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन काफी तेज कर दिया है, कई लाख डोज अब तक तैयार हो चुके हैं और जैसे ही इसे हरी झंडी मिलती है, ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। इन सभी तैयारियों को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वहां वे कोई एलान भी कर सकते हैं।


मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके मोदी
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामले और वैक्सीन के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा राज्यों की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस पर भी चर्चा हुई। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर कैसे लगाई जाएगी, ये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकर तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर राज्य के सुझाव का इसमें बहुत महत्व होगा, क्योंकि राज्य ही अपने यहां की स्थिति बेहतर तरीके से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed