फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will release the 19th installment of Kisan Samman Nidhi on 24 February

किसान सम्मान निधि: पीएम 24 को जारी करेंगे 22 हजार करोड़ रुपये; 19वीं किस्त से 9.8 करोड़ किसान होंगे लाभान्वित

Sat, 22 Feb 2025 04:32 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 22 Feb 2025 04:32 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान सम्मेलन के अलावा मखाना किसानों के साथ तालाब किनारे चर्चा भी करेंगे। प्रधानमंत्री बरौनी डेयरी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें करीब 2 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता वाले एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will release the 19th installment of Kisan Samman Nidhi on 24 February
पीएम मोदी। - फोटो : X / @PIBHindi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि किसान कल्याण मोदी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इसमें उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, उचित दाम सुनिश्चित करना, फसलों के नुकसान की भरपाई, कृषि विविधीकरण, प्राकृतिक खेती जैसे मिशन के अभियान आदि शामिल हैं।  चौहान ने बताया कि भागलपुर में आयोजित इस वृहद किसान सम्मान सम्मेलन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर देशभर में 731 कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें लगभग ढाई करोड़ किसान सीधे या वर्चुअली जुड़ेंगे।
विज्ञापन


तालाब के किनारे मखाना किसानों के साथ करेंगे विशेष चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान सम्मेलन के अलावा मखाना किसानों के साथ तालाब किनारे चर्चा भी करेंगे। चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री बरौनी डेयरी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें करीब 2 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता वाले एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोतीहारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह 526 करोड़ की लागत वाली 36.45 किमी लंबी रेल लाइन और रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए पीएम के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed