फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will chair the 13th BRICS Summit on 9 September 2021 in virtual format

पीएम मोदी 13वीं ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेंगे, 9 सितंबर को वर्चुअली आयोजित होगा सम्मेलन

Mon, 06 Sep 2021 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Sep 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will chair the 13th BRICS Summit on 9 September 2021 in virtual format
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को 13वीं ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेंगे। समिट पूरी तरह से वर्चुअली आयोजित होगा। इसमें भारत के अलावा चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। माना जा रहा है कि बैठक में सभी देशों का फोकस अफगानिस्तान में बदलते हालात के मुद्दे पर होगा। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 

वर्चुअल फॉर्मेट में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को वर्चुअल फॉर्मेट में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके बारे में और जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी बैठक में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय 'ब्रिक्स @ 15 : निरंतरता, समेकन और आम सहमति के लिए इंट्रा-ब्रिक्स सहयोग' है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की है। इनमें बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार, आतंकवाद का मुकाबला, ‘एसडीजी’ प्राप्त करने के लिए डिजिटल और तकनीकी औजारों का उपयोग तथा लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना शामिल है। इन विषयों के अलावा, कोरोना महामारी का प्रभाव और अन्य मौजूदा वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

अजीत डोभाल पेश कर सकते हैं रिपोर्ट

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार (एनएसए) अजीत डोभाल, न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मार्कोस ट्रॉयजो, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अस्थायी अध्यक्ष ओंकार कंवर तथा ब्रिक्स वुमन बिजनेस एलायंस की अस्थायी अध्यक्ष संगीता रेड्डी विभिन्न रिपोर्ट पेश करेंगे।

इस बीच, भारत में रूसी राजदूत निकोलाय कुदाशेव ने कहा कि शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed