बांग्लादेश दौरा: करीब 500 दिन बाद विदेश गए पीएम मोदी, कोरोना से पहले पांच साल में किए 59 दौरे
- कोरोना महामारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेशी यात्रा
- कोरोना की वजह से 16 महीने बाद किसी विदेशी यात्रा पर हैं मोदी
- कोरोना से पहले साल 2019 में पीएम मोदी ने की थी 11 विदेशी यात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी 16 महीनों बाद किसी विदेशी दौरे पर गए हैं। कोरोना की वजह से 2020 में पहली बार ऐसा हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी विदेश यात्रा नहीं की हो। पिछले साल मार्च में प्रधानमंत्री मोदी को बांग्लादेश जाना था लेकिन महामारी के कारण उसे रद्द करना पड़ा।
आज करीब 500 दिनों के बाद प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे पर निकले हैं। इसलिए इसे कई मायनों में अहम माना जा रहा है। बताते चले कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से उनकी दो विदेश यात्राओं के बीच इतना लंबा अंतराल कभी भी नहीं रहा है। आज जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में कितने विदेश दौरे किए हैं...
मोदी ने विदेश मंत्री मोमिन के साथ की बैठक
ढाका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन के साथ बैठक की। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
PM Narendra Modi and Bangladesh Foreign Minister AK Abdul Momen hold talks in Dhaka.
PM Modi is in the neighbouring country on a two-day visit which commenced today. pic.twitter.com/prgxWBL0yDविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 26, 2021
जानिए कोरोना से पहले पीएम मोदी की यात्राओं का शेड्यूल
प्रधानमंत्री मोदी को अपना कार्यभार संभाले छह साल दस महीने से ज्यादा का समय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को और दूसरी बार 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साल 2014 से नवंबर 2019 तक वो 59 बार विदेश दौरे पर गए और इस दौरान 106 देशों की यात्रा की।
कोरोना के आने से ठीक पहले साल 2019 में उन्होंने 11 विदेश दौरे किए थे। इस दौरान वो 35 दिन विदेश में रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी की सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं अमेरिका के लिए रहीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का आज 60वां विदेशी दौरा है।
2017 में लिया था विदेशी यात्राओं से ब्रेक
कोरोना से पहले सिर्फ चार बार ऐसा दौर आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी विदेशी यात्रा में तीन महीने से ज्यादा का समय लिया हो। इनमें से सबसे लंबा गैप नवंबर 2016 से मई 2017 के बीच रहा। दरअसल, उस समय उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने थे।
इसके बाद 25 दिसंबर 2015 से 30 मार्च 2016 के बीच प्रधानमंत्री मोदी किसी विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। उस दौरान असम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु में चुनाव थे। इसके बाद 12 नवंबर 2016 से 11 मई 2017 के बीच कोई विदेश यात्रा नहीं की। इसके बाद लोकसभा चुनाव की वजह से 22 फरवरी 2019 से आठ जून 2019 के बीच कोई विदेश यात्रा नहीं की और अंत में कोरोना महामारी की वजह से 15 नवंबर 2019 से 26 मार्च 2021 के बीच कोई विदेश दौरा नहीं किया।
मई और जून में विदेश यात्रा पर करेंगे पीएम मोदी
बता दें कि मई में भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं की मुलाकात होनी है, इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पूर्तगाल जा सकते हैं। इसके बाद जून में पीएम मोदी ब्रिटेन जा सकते हैं। वहां प्रधानमंत्री मोदी जी7 समिट में हिस्सा लेंगे।