InFinity Forum 2.0: 'भारत में लालफीताशाही कम हुई', प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की टिप्पणी दोहराई
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक बयान को दोहराया। उन्होंने कहा कि अल्बनीज ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि भारत ग्लोबल साउथ को नेतृत्व देने के लिए मजबूत स्थिति में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक से जुड़े हुए ग्लोबल थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म-इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की 7.7 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का प्रतिबिंब है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi virtually addresses the second edition of InFinity Forum. pic.twitter.com/eGL6RaGYfG
— ANI (@ANI) December 9, 2023विज्ञापन
निवेश के लिए बेहतर माहौल
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक बयान को दोहराया। उन्होंने कहा कि अल्बनीज ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि भारत ग्लोबल साउथ को नेतृत्व देने के लिए मजबूत स्थिति में है। वहीं, कुछ हफ्ते पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का कहना था कि भारत में लालफीताशाही कम हुई है और निवेश के लिए बेहतर माहौल है।
नई टेक्नोलॉजी की तलाश
बता दें, इन्फिनिटी फोरम का दूसरा संस्करण वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम के रूप में भारत सरकार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण और गिफ्ट सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। यह फोरम ऐसा मंच है कि जहां दुनिया भर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नई टेक्नोलॉजी की तलाश की जाती हैं, उनपर चर्चा की जाती है और समाधानों व अवसरों में विकसित की जाती है।
आज पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी
मोदी ने यहां आयोजित ‘इनफिनिटी फोरम 2.0’ सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- सिटी’ (गिफ्ट सिटी) को नए युग की वैश्विक वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत ने 7.7 फीसदी की जीडीपी वृद्धि हासिल की है। आज पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी हैं और यह सिर्फ अपने आप नहीं हुआ। यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का भी प्रतिबिंब है।
बाजार तंत्र विकसित करने पर अपने विचार साझा करने का आग्रह
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) बाजारों में से एक है और ‘गिफ्ट’ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) इसके केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विशेषज्ञों से हरित ऋण के लिए एक बाजार तंत्र विकसित करने पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पारंपरिक गरबा नृत्य को यूनेस्को की ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल करने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी।
2030 तक दो लाख करोड़ डॉलर के निर्यात का लक्ष्य- गोयल
गुजरात के गिफ्ट सिटी में गोयल ने एक वर्चुअल संबोधन में कहा कि भारत 2030 तक दो लाख करोड़ डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। इसमें गिफ्ट सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उसके बाद 2047 तक 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने में गिफ्ट सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस निर्यात आधारित वृद्धि से युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। स्टार्ट अप इंडिया विजन को और अवसर मिलेंगे।