फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi virtually addressed a program organized by Ramakrishna Math in Gujarat

PM Modi: 'राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत', पीएम मोदी बोले

Mon, 09 Dec 2024 02:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Dec 2024 02:49 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि आज भारत, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आज भारत का युवा, विश्व में अपनी क्षमता और  सामर्थ्य को प्रमाणित कर चुका है।  हमें राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है। आज जरूरत है कि राजनीति में भी हमारे युवा नेतृत्व करें।  अब हम राजनीति को सिर्फ परिवारवादियों के लिए नहीं छोड़ सकते, इसलिए हम नए वर्ष में, 2025 में नई शुरूआत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi virtually addressed a program organized by Ramakrishna Math in Gujarat
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों की ऊर्जा कई सदियों तक संसार में सकारात्मक सृजन को विस्तार देती रहती है, इसलिए स्वामी प्रेमानंद महाराज की जयंती के दिन हम इतने पवित्र कार्य के साक्षी बन रहे हैं। लेखंबा में नवनिर्मित प्रार्थना सभागृह और साधु निवास का निर्माण, ये भारत की संत परंपरा का पोषण करेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक विज्ञान के बहुत बड़े समर्थन थे। स्वामी जी कहते थे कि विज्ञान का महत्व केवल चीजों और घटनाओं के वर्णन तक नहीं है, बल्कि विज्ञान का महत्व हमें प्रेरित करने और आगे बढ़ाने में है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज आधुनिक टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती धमक, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में भारत की नई पहचान, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ते कदम... आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज हम अमृतकाल की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं, हमने 'विकसित भारत' का अमोग संकल्प लिया है, हमें इसे पूरा करना है और तय समय सीमा में पूरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारत, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आज भारत का युवा, विश्व में अपनी क्षमता और  सामर्थ्य को प्रमाणित कर चुका है।  हमें राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है। आज जरूरत है कि राजनीति में भी हमारे युवा नेतृत्व करें।  अब हम राजनीति को सिर्फ परिवारवादियों के लिए नहीं छोड़ सकते, इसलिए हम नए वर्ष में, 2025 में नई शुरूआत करने जा रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर, युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली में Young Leaders Dialogue का आयोजन होगा। इसमें देश से 2,000 चयनित युवाओं को बुलाया जाएगा। करोड़ों अन्य युवा भी technology के माध्यम से इससे जुड़ेंगे। युवाओं की दृष्टि से विकसित भारत पर चर्चा होगी। युवाओं को राजनीति से जोड़ने का रोड मैप बनाया जाएगा। हमारा संकल्प है, आने वाले समय में एक लाख प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीति में लाएंगे और ये युवा देश का भविष्य बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed