{"_id":"5af984704f1c1bd2408b53a9","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-visit-russia-on-may-21-for-an-informal-summit-with-president-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 मई को रूस जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
21 मई को रूस जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 May 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
modi putin (फाइल फोटो)
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को रूस जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी शहर सोची में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
साथ ही दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक पार्टनरशिप को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा दोनों देशों के विकास की प्राथमिकताओं और द्विपक्षीय मामलों पर भी चर्चा होगी। यह शिखर सम्मेलन भारत और रूस के बीच लगातार राजनीतिक संबंध बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह के शिखर सम्मेलन के लिए पिछले महीने चीन गए थे।
बता दें कि पिछले साल 1 जून को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर गए थे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ था। पिछली बार वह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में शहीद स्मारक पर गए थे। जहां उन्होंने लेनिनग्राद पर कब्जे के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।
पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ 18वें भारत-रूस सालाना सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने 2 जून को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित भी किया था। पिछली बार के मुकाबले इस बार भी पीएम मोदी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

Prime Minister Narendra Modi to visit Russia on May 21 for an informal summit with President Putin in Sochi (file pic) pic.twitter.com/ej720F4MyC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 14, 2018