दो दिवसीय दौरे पर भूटान जाएंगे पीएम मोदी, रिश्तों को और मजबूत करने पर होगी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में दो दिन के अपने आधिकारिक दौरे पर भूटान जाएंगे। भूटान भारत का रणनीतिक सहयोगी रहा है और पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को और विस्तारित करना होगा।
PM Modi to visit Bhutan in August
— ANI Digital (@ani_digital) July 22, 2019
Read @ANI story | https://t.co/nAVlvMYSpK pic.twitter.com/my38P01KbP
इससे पहले पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे। जयशंकर ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री लोताय त्सेरिंग सहित शीर्ष भूटानी नेतृत्व से मुलाकात की थी।
उन्होंने जल विद्युत क्षेत्र में सहयोग पर जोर देने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की थी। 2014 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार भूटान की यात्रा की थी।