फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to chair an all-party meeting ahead of Budget Session of the parliament

बजट से पहले 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

Wed, 20 Jan 2021 08:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 20 Jan 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to chair an all-party meeting ahead of Budget Session of the parliament
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

बजट से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी।कोरोना वायरस के चलते ये सर्वदलीय बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी। इसके अलावा एनडीए यानि कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस भी 30 जनवरी को बैठक करेगा।
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पेश किया जाएगा।

संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना सुगम बनाने के लिये 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जाएगा और आठ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। 

पिछले मानसून सत्र की तरह इस बार भी संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग अलग पालियों में होगी। राज्यसभा दोपहर तब बैठेगी जबकि लोकसभा की बैठक शाम चार बजे से नौ बजे तक होगी। कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य उपयों के तहत यह कदम उठाया गया है।


बजट सत्र में प्रश्नकाल होगा। पिछले सत्र में दोनों सदन चार-चार घंटे चली थी ऐसे में समय की कमी के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सकता था। संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed