फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi to address nation through his radio programme mann ki baat at 11 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात', इन मुद्दों का कर सकते हैं जिक्र

Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi to address nation through his radio programme mann ki baat at 11 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह उनका 74वां संबोधन होगा।  इस दौरान वे देश में बढ़ते कोरोना के मामले एवं टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले 73वें मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा का जिक्र किया था और कहा था कि 26 जनवरी पर तिरंगे के अपमान से देश दुखी है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी पर भी की थी चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कोरोना महामारी पर भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को भी करीब-करीब एक साल पूरा हो गया है। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक मिशाल बनी है, वैसे ही, अब हमारा टीकाकरण अभियान भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं, और भी ज्यादा गर्व की बात क्या है? हम सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन भी कर रहे हैं। संकट के समय में भारत, दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि, भारत, आज दवाओं और वैक्सीन को लेकर सक्षम है, आत्मनिर्भर है।

देश के युवाओं से की थी ये अपील
पीएम ने सभी देशवासियों को और खासकर के युवाओं को आहृान करते हुए कहा था कि वो देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखें। अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें।


पीएम मोदी ने की थी महिला पायलटों की जमकर तारीफ
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान महिला पायलटों की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले आपने देखा होगा, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू के लिए एक नॉन स्टॉप फ्लाइट की कमान भारत की चार महिला पायलट ने संभाली। उन्होंने दस हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर तय करके इतिहास रच दिया। मैं इन सभी महिलाओं को सलाम करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed