फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister Narendra Modi summons Tripura CM Biplab Kumar Deb

बेतुके बयानों पर पीएम मोदी ने त्रिपुरा CM को किया तलब, 2 मई को दिल्ली में मुलाकात

Mon, 30 Apr 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
prime minister Narendra Modi summons Tripura CM Biplab Kumar Deb

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादास्पद बयानों के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री को 2 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते कई दिनों से बिप्लब देव विवादास्पद बयानों के जरिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। महाभारत काल में इंटरनेट होने का दावा करने वाले देब ने शनिवार को एक अनूठा बयान दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मेकैनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, लेकिन सिविल इंजीनियरों को ऐसा करना चाहिए। यहां सिविल सेवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


देब ने कहा कि पहले आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सिविल सेवा में जाते थे। उसके बाद डॉक्टर व इंजीनियर इनमें जाने लगे। लेकिन मेकैनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवाओं में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर ऐसा कर सकते हैं। इसकी वजह है कि समाज के निर्माण में प्रशासन में उनकी भूमिका और ज्ञान काफी उपयोगी होगा। 

'शर्म करो, मुझे मेरे सांवले रंग पर गर्व है'
मुख्यमंत्री देब ने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन के 21 साल पहले मिस वर्ल्ड चुने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हेडेन से पहले 1994 में मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या रॉय को भारतीय महिला का सही रूप बताया था और कहा था कि वे 1997 में डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड बनाने के निर्णय को समझने में असफल रहे हैं। 

डायना ने कहा, मैं समझ सकती हूं कि रंग में अंतर के कारण ही बिप्लब ने मेरी तुलना प्रियंका चोपड़ा और हाल ही में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर से नहीं कर ऐश्वर्या रॉय से की है। उन्हें शर्म करनी चाहिए, क्योंकि हमें अपनी खूबसूरत और आकर्षक सांवली त्वचा पर गर्व करना चाहिए। मुझे खुद पर गर्व है।


जिसके बाद अपने बयान पर बिप्लब देब ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा में जो हैंडलूम में काम करते हैं, उनकी मार्केटिंग पर बोल रहा था। मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed