फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime minister Narendra Modi sits in Rajya Sabha during adjournment

राज्यसभा स्थगित होने के बाद भी सदन में रहे PM, सांसदों से की बात

Thu, 01 Dec 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi sits in Rajya Sabha during adjournment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। वह दोपहर करीब 12 बजे सदन में पहुंचे। इस बीच विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही  12.14 पर 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सीट पर बैठे रहे। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उनके पास गईं और कुछ बातचीत करती हुई नजर आईं। इसके कुछ देर बाद उनका अनुसरण करते हुए एआईडीएमके और लेफ्ट के भी कुछ नेता प्रधानमंत्री के पास पहुंचे।
विज्ञापन


बॉक्सर और राज्यसभा सदस्य मैरीकॉम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंची और बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री हंसते हुए नजर आए। 

बताते चलें कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष प्रधानमंत्री के सदन में उपस्थित रहने की मांग कर रहा है। वहीं, बीते दिनों कालेधन पर प्रधानमंत्री के दिए बयान पर भी विपक्ष मांफी मांग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विपक्ष ने उठाए सवाल

Prime minister Narendra Modi sits in Rajya Sabha during adjournment
प्रधानमंत्री के सदन में पहुंचने और सभापति हामिद अंसारी के प्रश्नकाल शुरू करते ही विपभ नेता गुलाम नबी आजाद खड़े हुए। उन्होंने कहा कि विपक्ष पिछले 15 दिनों से सदन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग कर रहा है। पूरा विपक्ष कालेधन के खिलाफ है। वह इस मुद्दे पर बोलना चाहते हैं, लेकिन किसके सामने बोलें।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद भवन में ही अपने सांसदों के साथ बैठक करते हैं। वह सदन के बाहर भी विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हैं। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री सदन की कार्यवाही के दौरान सदन में मौजूद रहें और बात सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed