फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi said production employment and family income increased

‘सरकार के प्रयासों से आया परिवर्तन का नया युग’: पीएम बोले- उत्पादन-रोजगार बढ़ा, परिवार की आय में वृद्धि हुई

Tue, 29 Aug 2023 05:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 05:26 AM IST
सार

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंदौर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यह रोजगार मेला ऐसे वक्त हो रहा है जब चंद्रमा पर हमारे चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक पहुंचने से हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
prime minister narendra modi said production employment and family income increased
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक नया युग देखने को मिला है। पिछले साल भारत का रिकॉर्ड निर्यात होना वैश्विक बाजार में भारत में बने सामानों की बढ़ती मांग का संकेत है। उत्पादन बढ़ा है, रोजगार बढ़ा है और परिवार की आय में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है और देश अब अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंदौर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यह रोजगार मेला ऐसे वक्त हो रहा है जब चंद्रमा पर हमारे चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक पहुंचने से हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब मेड इन इंडिया लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर हमें गौरवान्वित करेंगे। सरकार भारत में बने लैपटॉप और कंप्यूटर खरीदने पर जोर दे रही है और इसके परिणामस्वरूप गैजेट्स का उत्पादन बढ़ गया है। भारत आईटी और हार्डवेयर विनिर्माण क्षेत्र में मोबाइल विनिर्माण क्षेत्र की सफलता को दोहराएगा। 

विज्ञापन

फिटनेस से समझौता न करें, रोज योग करें
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नए रंगरूटों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, आपका काम समयबद्ध नहीं है। आपको मौसम के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसलिए, शारीरिक फिटनेस आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आप शारीरिक रूप से फिट हैं तो आधा काम पल भर में हो जाता है। आप शारीरिक फिटनेस से समझौता न करें। तनाव से निदान के लिए योग का सहारा लें। हर रोज योग करें इससे दिमाग शांत रहेगा और काम में अधिक मजबूती महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed