{"_id":"604886d81538ea716a6433b9","slug":"prime-minister-narendra-modi-said-amrit-mahotsav-celebrate-on-the-eve-of-75-years-of-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी बोले- संसद सत्र में नियमित रूप से हिस्सा लें सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी बोले- संसद सत्र में नियमित रूप से हिस्सा लें सांसद
Thu, 11 Mar 2021 12:41 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:41 AM IST
सार
- संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सांसदों को किया संबोधित
- आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए कहा
- कोविड-19 टीकाकरण के पात्र लोगों की मदद करने का आह्वान किया
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के सभी सांसदों और जनप्रतिनिधियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश भर में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। इसकी शुरुआत 12 मार्च को गुजरात के साबरमती आश्रम से होगी।
विज्ञापन
संसद भवन परिसर में आज हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। संसदीय दल की यह बैठक लगभग एक साल बाद हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव 75 सप्ताह तक देश भर के 75 स्थानों पर व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से सरकार की ओर से चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पात्र लोगों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि वह टीकाकरण अभियान में सहायक की भूमिका निभाएं। जैसे लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने में वाहन की व्यवस्था, टीका केंद्रों में व्यवस्था बनाने में उनकी मदद करने और अन्य माध्यमों से लोगों की मदद करना।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों और सभी जन प्रतिनिधियों से ‘‘अमृत महोत्सव’’ भगीदारी सुनिश्चित करने को कहा। भाजपा संसदीय दल ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश और दुनिया को नेतृत्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। जोशी ने यह प्रस्ताव पेश किया था।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी संसदीय दल को संबोधित किया और कहा कि महामारी के दौरान भाजपा ने लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और साथ ही अपने दायरे को भी व्यापक किया।
संसद सत्र में नियमित रूप से हिस्सा लें भाजपा सांसद: मोदी
पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से संसद के सत्र में नियमित रूप से हिस्सा लेने को कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया कि करीब एक साल बाद भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने सख्ती से कहा कि यह ठीक नहीं है कि पार्टी सांसदों को सदन में उपस्थिति को लेकर बार-बार याद दिलाना पड़े।
उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद में भाजपा सांसदों की ज्यादा उपस्थिति की जरूरत का जिक्र किया जिसके बाद मोदी ने पार्टी सांसदों को अपना संदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक, हालांकि पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनका यह संदेश उन सांसदों के लिए नहीं है, जिन्हें उन राज्यों में जिम्मेदारियां दी गई हैं जहां पर चुनाव होने वाले हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी संसद सत्र में सांसदों की नियमित उपस्थिति की जरूरत को रेखांकित किया। गौरतलब है कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव होने हैं।