फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi's cabinet - SC, ST, OBC ministers from every community included

मोदी बोले: विपक्ष को ओबीसी, एससी, महिला मंत्री रास नहीं आए, देखिए मंत्रिमंडल में किस समुदाय से कितने मंत्री

Mon, 19 Jul 2021 04:01 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 19 Jul 2021 04:01 PM IST
सार

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में अपने नए मंत्रियों का परिचय करा रहे थे तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर विपक्ष की मानसिकता पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's cabinet - SC, ST, OBC ministers from every community included
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री ने इस हंगामे पर कहा- 'मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, एससी-एसटी समुदाय के भाई, किसान परिवार से आए सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला है। उनका परिचय करने का आनंद होता, लेकिन शायद देश के दलित, महिला, ओबीसी, किसानों के बेटे मंत्री बनें ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है। इसलिए उनका परिचय तक नहीं होने देते।'

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री ने इसी महीने सात जुलाई को अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया था, इस बदलाव में जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया। उन्होंने कैबिनेट विस्तार में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। संसदीय परंपरा के तहत वे अपने नए मंत्रियों का परिचय सदन में कराना चाहते थे, लेकिन विपक्ष ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



नई कैबिनेट में अनुसूचित जाति-जनजाति के 20 मंत्री, 12 अनुसूचित जाति के आठ मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में अनुसूचित जाति के 12 मंत्री शामिल हैं जो विभिन्न अनुसूचित जाति के समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के भी आठ मंत्री शामिल किए गए हैं।  
27 अन्य पिछड़ा वर्ग से और पांच अल्पसंख्यक मंत्री भी शामिल
पीएम मोदी की कैबिनेट में अन्य पिछड़ी जातियों के रिकॉर्ड के 27 मंत्री हैं। जिनमें से पांच कैबिनेट रैंक के हैं जो 15 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंत्री यादव, गुर्जर, जाट, ठाकोर, लोध, आदि सहित विभिन्न जातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री की टीम में 11 महिलाएं
प्रधानमंत्री ने इस बार हुए कैबिनेट फेरबदल में सात महिलाओं को भी शामिल किया है। इस तरह उनकी कैबिनेट में महिला मंत्रियों की कुल संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed