फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi remembered the courage and sacrifice of Gobind Singh on Parkash Purab

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह के साहस और बलिदान को किया याद

Wed, 20 Jan 2021 08:18 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 20 Jan 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi remembered the courage and sacrifice of Gobind Singh on Parkash Purab
PM MODI - फोटो : Twitter@narendramodi

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। गुरु गोविंद सिंह का 354वा प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के साहस और बलिदान को याद किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, '‘प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर मैं श्री गुरु गोविंद सिंह को नमन करता हूं। उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। अपने सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे। हम उनके साहस और बलिदान को भी याद करते हैं।’’

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की उन पर विशेष कृपा रही है क्योंकि उनके 350वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर उनके कार्यकाल में आया। गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्ष 2017 में पटना साहिब में आयोजित समारोह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वहां भी गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला था।गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ''गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार किया। वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक ऐसे योद्धा थे, जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े रहे थे।''

गृहमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह को नमन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह को याद करते हुए ट्वीट किया, ''खालसा पंथ के संस्थापक दशम गुरु सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ओर धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर वीरता और त्याग की प्रेरणा दी तो दूसरी ओर जाति का भेद मिटाकर प्रेम और एकता का संदेश दिया। शस्त्र और शास्त्र के अलौकिक ज्ञान पुंज के चरणों में कोटि-कोटि नमन।''



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed