फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi Palestine and Abu Dhabi Visit, Here is the schedule

आज फलस्तीन में PM मोदी, UAE में मंदिर का करेंगे शिलान्यास, ऐसे बीतेगा दिन

Sat, 10 Feb 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Palestine and Abu Dhabi Visit, Here is the schedule

तीन पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फलस्तीन पहुंच गए हैं। इसके बाद वह UAE जाएंगे और मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इस एतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत भी करेंगे। 

विज्ञापन


फलस्तीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच यह चौथी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात, यूएन की जनरल असेंबली 2015, पेरिस क्लाइमेट समिट और जुलाई 2016 में फलस्तीन राष्ट्रपति के भारत दौरे पर हुई थी। फलस्तीन ने माना है कि भारत, मध्य एशिया में शांति के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। फलस्तीन के बाद प्रधानमंत्री UAE जाएंगे। 
विज्ञापन


ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम 

सुबह 10.10 मिनट पर पीएम रामल्लाह पहुचेंगे। यहां 10.15 मिनट पर पूर्व राष्ट्रपति यासर अराफत की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे और उनकी याद में समर्पित बने म्यूजियम का दौरा करेंगे। यहां से निकलकर वह 11 बजे राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास से मुलाकात करेंगे। दोपहर 11.45 पर लंच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12.40 मिनट पर संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। जहां पर समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर क्वीन आलिया इंटनेशनल एयरपोर्ट अम्मान के लिए रवाना होंगे। यहां से उनका विमान शाम 6.30 मिनट पर अबूधाबी के प्रेसिडेंसियल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। 


शाम 7.15 मिनट अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहायन के साथ प्रेसिंडेंसियल पैलेस में मुलाकात होगी। शाम 8 बजकर 5 मिनट पर दोनों देशों के बीच एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होंगे। रात 8.30 बजे शेख मोहम्मद के बेंक्वेट हॉल में डिनर सभा का आयोजन किया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed