{"_id":"5ed71e7d84e50a5e5633eea8","slug":"prime-minister-narendra-modi-one-more-cabinet-meeting-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के भीतर मोदी कैबिनेट की दूसरी बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक सप्ताह के भीतर मोदी कैबिनेट की दूसरी बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
Wed, 03 Jun 2020 09:22 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:22 AM IST
सार
- एक सप्ताह के भीतर आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी बैठक
- प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे होगी बैठक
- कोरोना संकट के बीच कैबिनेट के अहम फैसलों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के बीच आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक होगी, ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि एक ही हफ्ते में कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार 2.0 का एक साल अभी कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक की थी। बैठक में सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों और किसानों को कोरोना संकट में राहत देने के लिए कई एलान किए गए।
विज्ञापन
एमएसएमई में मध्यम उद्योगों के लिए निवेश की राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है और 14 साल बाद इन उद्योगों की परिभाषा को बदला गया है। अब आज केंद्रीय कैबिनेट की एक और बैठक होने जा रही है, जिसमें अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी तरफ महाराष्ट्र और गुजरात में चक्रवात निसर्ग भी टकरा रहा है। इस बीच कैबिनेट के बड़े फैसलों पर सभी की नजर टिकी है। पिछली कैबिनेट में किसानों के लिए बड़े एलान किए गए।
कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है कि अब देश के किसान किसी भी मंडी और किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा था कि अब देश लॉकडाउन को भूलकर अनलॉक की ओर बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबारियों को भरोसा दिया है कि सरकार उनके साथ है और देश की अर्थव्यवस्था जल्द ही दोबारा पटरी पर दौड़ेगी।