फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi msg to upcoming Ministers over tea meeting

Modi 3.0: 'समय पर काम पूरा करें, 100 दिन के रोडमैप को जमीन पर उतारें', पीएम मोदी का संभावित मंत्रियों को मंत्र

Sun, 09 Jun 2024 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 02:20 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उनके घर पर एनडीए नेताओं की एक बैठक हुई।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi msg to upcoming Ministers over tea meeting
पीएम मोदी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। इसके साथ ही मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इस समारोह के लिए विदेशी नेता भी दिल्ली आ चुके हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी के घर पर एनडीए नेताओं की एक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संभावित मंत्रियों को मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करें।

विज्ञापन


विज्ञापन


100 दिन के रोडमैप पर चर्चा
शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे शासन पर ध्यान दें और 100 दिन के रोडमैप को जमीन पर उतारें। उन्होंने कहा कि सभी लोग परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें, कैबिनेट गठन से पहले पीएम मोदी हर बार चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हैं। साल 2014 में भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी। अब नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों से कहा कि आप सभी सरकार पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों।



यह नेता हो सकते हैं मंत्रिपरिषद में शामिल
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ नेताओं के भी अपने पदों पर बने रहने की संभावना है।



नई सरकार का यह भी होंगे हिस्सा?
शिवसेना के प्रतापराव जाधव, भाजपा के सी आर पाटिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, भागीरथ चौधरी और हर्ष मल्होत्रा को भी शामिल किया जा सकता है। इनके अलावा, भाजपा के जितिन प्रसाद और रक्षा खडसे के भी नई सरकार में शामिल होने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरण रिजिजू भी शपथ लेंगे। वहीं, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगियों को मंत्री पद मिलने की संभावना है।



11 घंटे की बैठक की
भाजपा की रणनीति उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अपने नुकसान को संतुलित करने में है। पार्टी ने नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, नड्डा और बीएल संतोष के साथ 11 घंटे की बैठक की। सीतारमण और जयशंकर के साथ शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे प्रमुख मंत्रियों के अपने-अपने विभागों को बनाए रखने की उम्मीद है।



बैठक के बाद किसने क्या कहा
भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार मुझे अपनी टीम में शामिल करके देश की सेवा का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है। मोदी जी ने जो देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। हम उसको पूरा करने के लिए टीम की तरह काम करेंगे।'

भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद मनोहर लाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री कार्यलय से चाय का निमंत्रण मिला था स्वाभाविक है कि इस प्रकार की परंपरा पीएम हमेशा करते हैं कि अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले वो चाय पर बुलाते हैं। उन्हीं को बुलाते हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना होता है। हरियाणा से मेरे अलावा राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर थे।'

बेगूसराय से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, 'पीएम मोदी को धन्यवाद देंगे कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके सिवा कोई संकल्प ही नहीं है। एनडीए है एनडीए था एनडीए रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed