फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi may celebrate diwali in jaisalmer with indian army jawans

जवानों संग दिवाली मनाने जैसलमेर जा सकते हैं पीएम मोदी, सीडीएस व सेना प्रमुख रहेंगे मौजूद

Fri, 13 Nov 2020 11:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 13 Nov 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi may celebrate diwali in jaisalmer with indian army jawans
पीएम मोदी दिवाली मनाते हुए (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस साल की दिवाली खास होने जा रही है, क्योंकि इस बार यह महामारी के दौर में मनाई जाएगी। ऐसे ही मुश्किल दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार जैसलमेर सीमा पर जवानों के साथ दीप पर्व मना सकते हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी वहां मौजूद रह सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार देश की सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाते आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत कई जगहों पर जाकर जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी जवानों को इस मौके पर अपने हाथ से मिठाई खिलाते हैं और उनसे बात करते हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल है और अगर ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल राजौरी में मनाई थी
पीएम मोदी ने वर्ष 2019 में दिवाली जम्मू—कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ व 2018 में उत्तराखंड सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई थी। 2017 में वह कश्मीर के गुरेज सेक्टर गए थे और वहां तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 

बीते दिनों लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच पीएम मोदी अचानक ही लेह पहुंच गए थे। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित किया था और उनके बीच जोश भरा था। इस बार प्रधानमंत्री मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि कोरोना संकट के कारण दिवाली पर सावधानी बरतें और स्थानीय (लोकल) सामान को ही खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed