{"_id":"5c81222dbdec22145274965f","slug":"prime-minister-narendra-modi-launches-nagpur-metro-service-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिये की नागपुर मेट्रो सेवा की शुरूआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री ने वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिये की नागपुर मेट्रो सेवा की शुरूआत
Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिये नागपुर मेट्रो सेवा की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 तक देश में मेट्रो का नेटवर्क सिर्फ 250 किमी था। जब से आपने एक मजबूर सरकार को विदाई देकर एक मजबूत सरकार बिठाई है, तब से मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 650 किमी तक पहुंचा है ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेट्रो के आने से यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नागपुर उन शहरों में शामिल हो गया है, जहां यातायात के लिए मेट्रो की सुविधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। इस परियोजना के शिलान्यास का मौका भी मुझे मिला था, अब इसके उद्घाटन का मौका भी मुझे मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैसे तो नागपुर और देश के अनेक शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकीं हैं, लेकिन ये देश की सबसे ज्यादा ग्रीन मेट्रो परियोजना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने का आंकलन है और मेट्रो का काम पूरा होने के बाद भी सैकड़ों युवा साथियों को रोजगार मिलना तय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पूरी परिवहन व्यवस्था को सामान्य जनता के लिए आसान बना रहे हैं ।
मोदी ने कहा कि यातायात से जुड़ी जरूरत के लिए एक ही कार्ड की व्यवस्था की जा रही है, जिससे अलग-अलग शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए आपको अलग व्यवस्था करने की जरूरत न पड़े इससे आप नागपुर की मेट्रो में भी सफर कर पाएंगे और दिल्ली की मेट्रो और बसों में भी।