फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi in Delhi COVID 2019 is a big challenge in front of the world

हर युग में कुछ न कुछ चुनौतियां आती हैं, कोरोनावायरस ऐसी ही एक चुनौती: पीएम मोदी

Fri, 06 Mar 2020 08:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 06 Mar 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi in Delhi COVID 2019 is a big challenge in front of the world
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हर युग में कुछ न कुछ चुनौतियां आती हैं और ये चुनौतियां हमारी ताकत को परखने के लिए होती है। कोविड-19 भी इसी तरह की एक चुनौती है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग निष्क्रियता को सबसे सुविधाजनक कार्रवाई मानते हैं। लेकिन हमारे लिए, सुशासन का विकास और वितरण सुविधा की बात नहीं है, बल्कि यह हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा कि यथास्थिति को तोड़ना हमारा दृढ़ विश्वास है।
विज्ञापन


सीडीएस सशस्त्र बलों के बीच तालमेल लाएंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के बारे में सुनते आए थे। हमने इस पोस्ट को बनाया और यथास्थिति को तोड़ा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सशस्त्र बलों के बीच तालमेल लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक युग हमारे 'सहयोग के लिए बनाएं' भावना को परखने और मजबूत करने के लिए नई चुनौतियां लाता है। आज की समय में, कोविड-19 दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है।

शरणार्थियों के लिए बोलने वाले लोग सीएए का कर रहे विरोध

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शरणार्थियों के अधिकारों पर बोलने वाले लोग शरणार्थियों के लिए बनाए गए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग जो हर मामले पर संविधान का उल्लेख करते हैं, अनुच्छेद 370 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करने के खिलाफ हैं।


देश परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अर्थव्यवस्था हो या समाज, आज देश परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। बीते कुछ वर्षों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की प्रणाली का और भी मजबूत अंग बना है। उन्होंने कहा कि लेकिन अलग-अलग कारणों से अंतरराष्ट्रीय स्थितियां ऐसी है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर और कठिन हालत में है। 

भारत तटस्थ राष्ट्र है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक तटस्थ राष्ट्र है, यह सऊदी अरब और ईरान का दोस्त है तो साथ ही अमेरिका और रूस के साथ भी उसकी दोस्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed