फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi had a telephonic conversation with Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus, Director-General of WHO

पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख से की बात, कोविड-19 से निपटने पर वैश्विक साझेदारी पर हुई चर्चा

Thu, 12 Nov 2020 06:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Nov 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi had a telephonic conversation with Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus, Director-General of WHO
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : youtube@narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टीए गेब्रेयेसस ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर जारी साझेदारी के संबंध में बुधवार को चर्चा की और इस दिशा में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ पारंपरिक औषधियों को शामिल करने पर राजी हुए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख से फोन पर बात की और महामारी से निपटने के लिए वैश्विक साझेदारी के समन्वय में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। बातचीत के दौरान मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई से भी ध्यान नहीं हटना चाहिए। साथ ही उन्होंने विकासशील देशों में स्वास्थ्य प्रणाली को संगठन से मिलने वाली सहायता की महत्ता की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने संगठन और भारतीय स्वास्थ्य प्राधिकार के बीच करीबी और नियमित साझेदारी पर जोर किया तथा आयुष्मान भारत एवं क्षयरोग (टीबी) के खिलाफ अभियान जैसे घरेलू कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य के संबंध में भारत को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और डब्ल्यूएचओ प्रमुख के बीच पारंपरिक औषधि प्रणाली को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई, खास तौर से दुनिया भर के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर करने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के संदर्भ में इसपर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान संगठन के प्रमुख को बताया कि ‘कोविड-19 के लिए आयुर्वेद’ थीम के आधार पर 13 नवंबर को देश में आयुर्वेद दिवस मनाया जाना है। बाद में ट्वीट कर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने विभिन्न बातों और प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टीए गेब्रेयेसस ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा में ज्ञान, अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए हमारे सहयोग और अग्रिम पहुंच को मजबूत करने के लिए साकारात्मक बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद। डब्ल्यूएचओ वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की अग्रणी भूमिका और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए आपका स्वागत करता है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed