फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi gave tips to workers for decorate of kashi by narendra modi app

‘‘नरेंद्र मोदी एप’’ के जरिए पीएम ने काशी को सजाने-संवारने के दिए टिप्स

Wed, 29 Aug 2018 03:18 PM IST
भाषा, वाराणसी
भाषा, वाराणसी Updated Wed, 29 Aug 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi gave tips to workers for decorate of kashi by narendra modi app

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं से ‘‘नरेंद्र मोदी एप’’ के जरिये वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग से संवाद किया और काशी को सजाने संवारने के तरीके बताये। इस दौरान प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग, जिला कार्यालय कंचनपुर और महानगर कार्यालय नीचीबाग के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री ने मंडल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि 21 से 23 जनवरी तक बनारस में होने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन भाजपा का नहीं, काशीवासियों का होना चाहिए। साथ ही उन्होंने शहर को सजाने संवारने के टिप्स दिये।

विज्ञापन


मोदी से संवाद करने वाले रविदास मंडल अध्यक्ष दीपक राय के अनुसार उन्होंने इस दौरान कहा कि मुद्रा बैंकिंग से बहुत सारे लोगों को लाभ तो हुआ है लेकिन अब भी गरीब व्यवसायी सूदखोरों के चंगुल में फंसे हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे लोगों से संपर्क करें और उन्हें मुद्रा बैंक से जोड़ने का काम करें। प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन की तैयारी पर प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर को साफ सुथरा करने का अभियान चलाया जाये।
विज्ञापन


कैंट मंडल के महामंत्री मधुप सिंह ने प्रधानमंत्री से जानना चाहा कि भाजपा कार्यकर्ता किस तरह सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। इस पर मोदी ने कहा कि जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाये। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कारगर कड़ी हैं। सरकार के कार्यक्रम तभी सफल होंगे जब कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर अपने दायित्वों को सही ढंग से निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed