{"_id":"5d139edb8ebc3e3ca568bb81","slug":"prime-minister-narendra-modi-g-20-summit-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यह रहा यात्रा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यह रहा यात्रा कार्यक्रम
Wed, 26 Jun 2019 10:05 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 28 और 29 जून को आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, 'जापान के ओसाका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। महिला सशक्तिकरण, तकनीक और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने पर चर्चा होगी। यहां विभिन्न देशों के नेताओं के साथ मुलाकात भी होगी।'
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi emplanes for Osaka, Japan where he will attend the G20 summit. pic.twitter.com/TNC6lkmIGR
— ANI (@ANI) June 26, 2019
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक वह कल ओसाका पहुंचेंगे। सुबह आठ बजे वह कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1.50 बजे वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बैठक करेंगे। शाम सात बजे प्रधानमंत्री मोदी ह्योगो प्रिफेक्चर गेस्ट हाउस में होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन