फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi expresses grief on the demise of Rajya Sabha MP from Gujarat Abhay Bharadwaj

गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Tue, 01 Dec 2020 06:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Dec 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi expresses grief on the demise of Rajya Sabha MP from Gujarat Abhay Bharadwaj
अभय भारद्वाज(फाइल फोटो) - फोटो : social media

गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का मंगलवार को निधन हो गया। एक महीना पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। अस्पताल के अनुसार भारद्वाज को कोविड-19 के बाद हुए गंभीर निमोनिया के उपचार के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनका निधन हो गया। उनके फेफड़े संक्रमण के कारण पूरी तरह खराब हो गए थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि श्री अभय भारद्वाज जी एक प्रतिष्ठित वकील थे और सेवा करने वाले समाज में सबसे आगे थे। यह दुख की बात है कि हमने एक उज्ज्वल और आनंदमय इंसान को खो दिया है, जो हमेशा राष्ट्रीय विकास के बारे में सोचते थे । उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्यसभा सदस्य अभय भारद्वाज के निधन से दु:खी हूं: राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को गुजरात से राज्यसभा सदस्य अभय भारद्वाज के निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सामाजिक उत्थान और विकास के प्रति अडिग निष्ठा थी।



जेपी नड्डा ने जताया दुख
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। नड्डा ने कहा कि गुजरात से राज्य सभा सांसद श्री अभय भारद्वाज जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। एक कुशल अधिवक्ता के रूप में उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed