फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi Egypt visit summary Pm Modi visited Al hakim Mosque

Egypt: प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने कहा- देश की कामयाबी में सबका योगदान, समस्त भारतवासी नायक

Mon, 26 Jun 2023 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 06:25 AM IST
सार

पीएम मोदी ने मिस्र यात्रा के दौरान मशहूर चिंतक और पेट्रोलियम रणनीतिकार तारेक हेग्गी व पश्चिम एशिया व उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में मिस्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार हसन आलम होल्डिंग के सीईओ हसन आलम समेत प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Egypt visit summary Pm Modi visited Al hakim Mosque
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत की सफलता में सबका योगदान है। विश्व में रह रहे समस्त भारतवासी नायक हैं। देश के लोग मेहनत करते हैं, देश की तरक्की होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के समापन के बाद शनिवार को काहिरा पहुंचे मोदी का रिट्ज कार्लटन होटल में जोरदार स्वागत किया गया। मोदी जहां मिस्र में रह रहे भारतवासियों के स्वागत से अभिभूत हुए, वहीं उनका स्वागत करके प्रवासी भारतीय भी गदगद दिखे।

विज्ञापन

अधिकतर सदस्यों ने अमेरिकी संसद में मोदी के ऐतिहासिक संबोधन व उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति की सराहना की। पीएम मोदी 26 वर्षों में मिस्र की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। होटल रिट्ज कार्लटन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत के दौरान समुदाय के एक सदस्य ने पीएम मोदी से कहा, आप भारत के नायक हैं। इसके जबाव में पीएम मोदी ने कहा, हर भारतीय नायक है। भारत की सफलता आपकी मेहनत का नतीजा है। आपकी तपस्या काम कर रही है। इससे पहले भारतीयों ने पीएम मोदी के पहुंचने पर तिरंगे लहराते और वंदे मातरम की नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। मिस्र की एक महिला जेना ने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाने के साथ स्वागत किया तो पीएम मोदी चकित रह गए। जेना ने बताया कि वह बहुत कम हिंदी जानती हैं। इस पर पीएम ने कहा, किसी को पता नहीं चलेगा कि आप मिस्र की बेटी हो या हिंदुस्तान की बेटी हो। 

विज्ञापन

बोहरा समुदाय से की मुलाकात
बोहरा समुदाय का पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात से गहरा नाता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, मिस्र में भारतीय प्रवासियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से प्रभावित हुआ। उनका समर्थन व प्रेम हमारे राष्ट्रों के शाश्वत बंधन का प्रतीक है। वहीं, पीएम मोदी ने अल-हकीम मस्जिद में भी भारतवंशियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद भारतवंशी शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने हमसे बातचीत की और हालचाल पूछा...जैसा परिवार के सदस्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेग्गी ने वैश्विक मुद्दों पर साझा किया व्यावहारिक नजरिया : अमेरिकी विश्वविद्यालय में कॉप्टिक अध्ययन केंद्र व टोरंटो विश्वविद्यालय के यहूदी-मुस्लिम अध्ययन केंद्र में हेग्गी से मुलाकात के बाद पीएम ने ट्वीट किया, विख्यात चिंतक ने वैश्विक मुद्दों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया। विभिन्न संस्कृतियों के संबंध में उनके समृद्ध ज्ञान का सम्मान करता हूं। उल्लेखनीय है कि हेग्गी अरबी, अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच भाषाओं में 30 किताबें लिख चुके हैं।

वैश्विक भूराजनीति, ऊर्जा सुरक्षा व भारतीय कंपनियों से करीबी सहयोग पर की चर्चा
पीएम मोदी ने मिस्र यात्रा के दौरान मशहूर चिंतक और पेट्रोलियम रणनीतिकार तारेक हेग्गी व पश्चिम एशिया व उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में मिस्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार हसन आलम होल्डिंग के सीईओ हसन आलम समेत प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। पीएम ने इन हस्तियों के साथ वैश्विक भूराजनीति, ऊर्जा सुरक्षा, कट्टरता व विभिन्न क्षेत्रों की भारतीय कंपनियों से करीबी सहयोग पर चर्चा की। आलम ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की निजी कंपनियां बुनियादी ढांचा, इंजीनियरिंग व औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही हैं।

आलम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी एक असाधारण व्यक्ति हैं...बुद्धिमान, विनम्र, महान दूरदर्शी। मुझे उनके साथ बैठक जानकारीपूर्ण, शिक्षाप्रद व प्रेरणादायी लगी। हमें भारत के निजी क्षेत्र से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।  

अल हाकिम मस्जिद देखकर बोले मोदी- मैं हुआ सम्मानित
पीएम मोदी ने 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद देखी और इसे अपने लिए सम्मान बताया। भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय ने इसका जीर्णोद्धार करवाया था। इसे भारत और मिस्र की संस्कृतियों का संगम दर्शाने वाली वाली मस्जिद माना जाता है।  वर्ष 1012 में बनी इस मस्जिद में मुख्यत: शुक्रवार की नमाज होती है, बाकी पांच समय की नमाज भी पढ़ी जाती है। यह काहिरा में चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है और 13,560 वर्ग मीटर में बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed