फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi discuss various topics detailed news in hindi

PM Modi: 'संपत्ति बंटवारे का विचार एक अर्बन नक्सल सोच', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना

Mon, 29 Apr 2024 12:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

पीएम मोदी ने भाजपा के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा क्या योजना बना रही है, इसका जिक्र घोषणापत्र में किया गया है। हम अपने घोषणा पत्र और कार्यों को लेकर देश के सामने आते हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi discuss various topics detailed news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। विपक्षी नेता सैम पित्रोदा के विरासत कर के बयान पर उन्होंने कांग्रेस को घेरा है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह देश में कभी विरासत कर को लागू नहीं होने देंगे। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संपत्ति बंटवारे के विचार को एक अर्बन नक्सल सोच बताया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार
नेटवर्क 18 को एक साक्षात्कार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस साक्षात्कार मे उन्होंने समझाया कि कैसे राहुल गांधी का संपत्ति बंटवारा विचार एक अर्बन नक्सल सोच है। इस दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि विरासत कर की वकालत कांग्रेस की तरफ से की जा रही है जिसे भाजपा की सरकार कभी लागू होने नहीं देगी। 
विज्ञापन


साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के एक नेता ने अमेरिका में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने विरासत कर का जिक्र किया। इसमें आपकी संपत्ति का 55 प्रतिशत टैक्स लगता है। मैं अब विकास और विरासत की बात कर रहा हूं, लेकिन वे उस विरासत को लूटना चाहते हैं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं लोगों को बताऊं की वे देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं। अब आप ही तय करें कि आपको वहां जाना है या नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भाजपा के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, "भाजपा क्या योजना बना रही है, इसका जिक्र घोषणापत्र में किया गया है। हम अपने घोषणापत्र और कार्यों को लेकर देश के सामने आते हैं।" पीएम मोदी से राहुल गांधी की जाति आधारित जनगणना के ‘एक्स-रे वाले बयान पर भी सवाल किया गया। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "एक्स-रे का मतलब है, हर घर में छापेमारी करना। अगर किसी महिला ने अपने घर में आनाज की जगह सोना छिपाकर रखा है तो उसका भी एक्स-रे होगा। उनके गहने जब्त कर लिए जाएंगे, भूमि को पुनः वितरित किया जाएगा। यह पूरी तरह से अर्बन नक्सल सोच है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहले ही कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक किसका है और यहीं उनके इरादे साफ हो गए।"

संविधान बदलने और 400 पार के दावों पर भी बोले पीएम मोदी
एक अन्य साक्षात्कार में पीएम मोदी ने संविधान को बदलने और 400 से अधिक सीट जीतने के दावों पर भी बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया के साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर चर्चा की। सबसे अधिक बहुमत हासिल करने के लक्ष्य और संविधान को बदलने से जुड़े सवाल पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा, "जिन लोगों ने सबसे अधिक बार संविधान को बदला, अब वही यह कह रहे हैं कि हम संविधान को बदलने जा रहे हैं। आपको मेरा रिकॉर्ड देखना चाहिए। मैं जब मुख्यमंत्री था, आपको तब से मेरे रिकॉर्ड के बारे में पढ़ना चाहिए।"

भाजपा के 370 और एनडीए के 400 से अधिक सीट जीतने के दावों पर भी पीएम मोदी से सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा, "पार्टी के नारे लोगों की भावनाओं को दर्शाते हैं। अबकी बार 400 पार, यह नारा हमारे लिए थोड़ा भावुक करने वाला है। अनुच्छेद 370 हमारे लिए एक भावुक करने वाला मुद्दा रहा है। कई पीढ़ियों से लोग इसे हटाने का इंतजार कर रहे थे। एनडीए के लिए अबकी बार 400 पार का नारा लोगों के बीच से ही निकला है।"


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष सत्ता में नहीं आ पा रही है, इसलिए वह भारत को वैश्विक मंच पर बदनाम कर रहे हैं। वे हमारे लोगों, लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर युवराज को सत्ता नहीं मिलती है तो इसका ये मतलब नहीं की भारत अलोकतांत्रिक बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed