फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi attends the Viksit Bharat Viksit Gujarat programme via video conferencing

Viksit Bharat Viksit Gujarat: 1411 करोड़ की लागत से 24184 आवासों का ई-लोकार्पण, पीएम मोदी ने दी सौगात

Sat, 10 Feb 2024 01:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi attends the Viksit Bharat Viksit Gujarat programme via video conferencing
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत 1,411 करोड़ की लागत से 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि अभी पिछले महीने ही मुझे वाइब्रेंट गुजरात समिट में आने का मौका मिला था। वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस बार का आयोजन भी आपने बहुत शानदार तरीके से किया। ये गुजरात और देश के लिए निवेश के लिहाज से बहुत बेहतर कार्यक्रम था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब के लिए उसका अपना घर उसके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी होता है, लेकिन समय के साथ परिवार बढ़ रहे हैं, इसलिए नए घरों की जरूरत भी बढ़ रही है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर किसी के पास पक्की छत हो, अपना खुद का घर हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिन परिवारों को उनका नया घर मिला है, उन सब परिवारजनों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जब ऐसे काम होते हैं, तभी देश कहता है मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि हमने नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने में पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन देखा। गांव-गांव में मोदी की गारंटी की गाड़ी पहुंची। सरकार के ऐसे ही प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सरकार इन 25 करोड़ लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी रही और इन साथियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया और ये 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त करने में सफल हुए।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान स्वदेशी आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जन-जन का संकल्प बन गया था। देश के लिए आज वैसा ही संकल्प विकसित भारत का निर्माण बन गया है। देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि आने वाले 25 साल में भारत विकसित राष्ट्र बने। इसके लिए हर कोई अपना हर संभव योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पीएम आवास योजना को लागू करने में गुजरात हमेशा आगे रहा है। इसके तहत शहरी इलाकों में 8 लाख से ज्यादा घर बनाए जा चुके हैं। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed