फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi arrives at Raj Ghat to pay tribute to Mahatma Gandhi, on his birth anniversary

Gandhi Jayanti 2025: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को किया नमन, राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Thu, 02 Oct 2025 07:54 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 07:54 AM IST
सार

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती है। इस अवसर पर दिल्ली के राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रार्थना सभा सुबह 7:30 बजे शुरू हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives at Raj Ghat to pay tribute to Mahatma Gandhi, on his birth anniversary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की जयंती पर आज राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गांधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है। जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।

विजय घाट पहुंच  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रृद्धांजलि
बापू के श्रृद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी विजय घाट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने एक्स लिखा कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे। जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे। 'जय जवान जय किसान' के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार  ने देशवासियों से महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करने और स्वच्छ, अधिक सक्षम और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अस्पृश्यता, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed