फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi and vice president M Venkaiah Naidu greet people on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन 2020: राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 03 Aug 2020 08:53 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 03 Aug 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi and vice president M Venkaiah Naidu greet people on Raksha Bandhan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।'
विज्ञापन


रक्षा बंधन को समाज में बंधुत्व की भावना का प्रतीक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि माताओं, बहनों व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है जो नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा की अपेक्षा भी करती है। परिवार और समाज में माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने ट्वीट कर कहा, 'रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'


मोदी और शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्यौहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed