फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi addresses public rally Barasat West Bengal Know all updates

PM Modi: 'संविधान और तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात बंगाल में देख क्या हो रहा है?', पीएम मोदी का तंज

Tue, 28 May 2024 04:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 May 2024 04:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने उत्तर 24-परगना के बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि TMC के नेताओं के पास जो नोटों के पहाड़ निकले हैं, एक-एक रुपए का हिसाब होगा, अब तक लगभग 17,000 करोड़ रुपये मैं उन लोगों को लौटा चुका हूं जिनसे पैसा लूटा गया था।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi addresses public rally Barasat West Bengal Know all updates
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने उत्तर 24-परगना के बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि TMC के नेताओं के पास जो नोटों के पहाड़ निकले हैं, एक-एक रुपए का हिसाब होगा, अब तक लगभग 17,000 करोड़ रुपये मैं उन लोगों को लौटा चुका हूं जिनसे पैसा लूटा गया था। बंगाल में भी आपका लूटा हुआ धन आपको वापस मिले उनके लिए मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में संविधान... संविधान... संविधान... तानाशाही...तानाशाही...तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात यहां बंगाल में आकर देखो कि यहां पर क्या हो रहा है। आपकी बोलती बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं बीते दो महीनों के दौरान पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों में गया हूं, मैं लगातार देख रहा हूं, इस बार TMC और इंडी वालों के बड़े-बड़े किले ध्वस्त होने वाले हैं। 4 जून को पूरा बंगाल बड़ी संख्या में कमल खिलाने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ने जादवपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि TMC वाले सुबह-शाम वोट बैंक करते हैं, सुबह-शाम गाली गलौज करते हैं, सुबह-शाम कानून के खिलाफ काम करते हैं, इनके पास देश के लिए कोई विजन है क्या? TMC सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए काम करती है वो यहां के युवाओं के लिए कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि यहां संदेशखाली जैसी घटना आम है... जो TMC सरकार कानून एवं व्यवस्था जैसा बेसिक काम नहीं कर सकती, उसे सजा देना जरूरी है  - TMC की पॉलिटिक्स, रक्ताकटो पॉलिटिक्स है - TMC करप्ट इकोसिस्टम को आगे बढ़ाती है - TMC की सारी की सारी पॉलिटिक्स वोटबैंक के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed